आईटीएस कॉलेज की एनएसएस इकाई ने चलाया पौधारोपण अभियान, विद्यार्थियों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति किया जागरूक
आईटीएस कॉलेज की एनएसएस इकाई ने चलाया पौधारोपण अभियान, विद्यार्थियों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति किया जागरूक

ग्रेटर नोएडा। आईटीएस कॉलेज ऑफ प्रोफेशनल स्टडीज (बीबीए एवं बीसीए), ग्रेटर नोएडा की राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई की ओर से मंगलवार, 27 अक्टूबर को एक्सपो मार्ट के निकट पौधारोपण अभियान आयोजित किया गया। अभियान में बीबीए एवं बीसीए के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।अभियान का उद्देश्य विद्यार्थियों को पौधारोपण के महत्व, वृक्षों के संरक्षण और पर्यावरण संतुलन के प्रति जागरूक करना था। इस दौरान विद्यार्थियों को हरित वातावरण के महत्व तथा प्रकृति के संरक्षण में अपनी भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया गया।
इस पहल के माध्यम से विद्यार्थियों में सामाजिक उत्तरदायित्व, सामूहिक सहभागिता और प्रकृति के प्रति संवेदनशीलता विकसित करने पर जोर दिया गया। संस्थान की एनएसएस इकाई पर्यावरण जागरूकता एवं सामाजिक सेवा से जुड़ी गतिविधियों के माध्यम से विद्यार्थियों को समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करने के लिए निरंतर प्रेरित कर रही है।




