GautambudhnagarGreater noida news

उमा पब्लिक स्कूल में सीबीएसई राष्ट्रीय फुटबॉल चैंपियनशिप के रोमांचक मुकाबले, 35 टीमें ले रहीं हिस्सा

उमा पब्लिक स्कूल में सीबीएसई राष्ट्रीय फुटबॉल चैंपियनशिप के रोमांचक मुकाबले, 35 टीमें ले रहीं हिस्सा

ग्रेटर नोएडा। इकोटेक-11 स्थित उमा पब्लिक स्कूल में आयोजित सीबीएसई राष्ट्रीय फुटबॉल चैंपियनशिप 2026 में देश-विदेश की टीमें शानदार खेल प्रदर्शन कर रही हैं। अंडर-14, अंडर-17 और अंडर-19 वर्गों में आयोजित इस प्रतियोगिता में कुल 35 टीमें हिस्सा ले रही हैं। मैदान पर खिलाड़ियों का उत्साह, अनुशासन और टीम भावना देखने को मिल रही है।

अंडर-14 वर्ग में आर्मी पब्लिक स्कूल की जीत

अंडर-14 वर्ग में आर्मी पब्लिक स्कूल फतेहगढ़ ने स्कूल ओसियां को 3-0 से और एस्टर पब्लिक स्कूल ग्रेटर नोएडा ने इंडियन स्कूल गुब्बारा को 2-0 से हराया। वहीं, बिरला पब्लिक स्कूल और नेवी चिल्ड्रन स्कूल दिल्ली के बीच मुकाबला बराबरी पर समाप्त हुआ।

अंडर-17 में डॉन बॉस्को स्कूल ने मारी बाजी

अंडर-17 वर्ग में विलम्मल विद्यालय वनाग्राम ने हार्टफुलनेस कान्हा इंटरनेशनल स्कूल को 3-0 से हराया। डॉन बॉस्को स्कूल मुंबई ने मेजबान उमा पब्लिक स्कूल को 1-0 से शिकस्त दी। आत्मीय विद्या मंदिर सूरत और मधुसूदन पब्लिक स्कूल चक्रधरपुर का मुकाबला बराबरी पर रहा।

अंडर-19 में फैकल्टी स्कूल की शानदार जीत

अंडर-19 वर्ग में शांतिनिकेतन इंडियन स्कूल, दोहा ने इंडियन स्कूल मस्कट को 1-0 से और ममता मॉडर्न स्कूल विकासपुरी ने इंदौर पब्लिक स्कूल के आमीन कैंपस को 2-0 से हराया। फैकल्टी हायर सेकेंडरी स्कूल ने आर्मी पब्लिक स्कूल लखनऊ को 7-1 से करारी शिकस्त दी। वहीं, आर्मी पब्लिक स्कूल दिल्ली और हेब्रोन स्कूल न्यू रंगिया, दार्जिलिंग के बीच मुकाबला बराबरी पर समाप्त हुआ।प्रतियोगिता के दौरान सीबीएसई पर्यवेक्षक सुशील त्यागी और भीम त्यागी, विद्यालय के चेयरमैन डॉ. विपिन भाटी, एमडी सचिन चौधरी, निदेशिका-प्रधानाचार्या सुनीता शर्मा तथा प्रधानाचार्य डॉ. राजेश वशिष्ठ उपस्थित रहे।

चैंपियनशिप युवा खिलाड़ियों को राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर प्रदान कर रही है। प्रतियोगिता के माध्यम से खिलाड़ियों में खेल कौशल, आत्मविश्वास, अनुशासन और आपसी सहयोग की भावना को बढ़ावा मिल रहा है।

Related Articles

Back to top button