नॉलेज पार्क में डाढ़ा ग्रामीण क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ, 50 टीमों ने लिया हिस्सा | बीजेपी नेता नरेंद्र भाटी डाढ़ा बोले—खेल युवाओं में भाईचारे, अनुशासन और टीम भावना को देते हैं बढ़ावा
नॉलेज पार्क में डाढ़ा ग्रामीण क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ, 50 टीमों ने लिया हिस्सा
बीजेपी नेता नरेंद्र भाटी डाढ़ा बोले—खेल युवाओं में भाईचारे, अनुशासन और टीम भावना को देते हैं बढ़ावा

ग्रेटर नोएडा। नॉलेज पार्क में डाढ़ा ग्रामीण क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ हुआ। टूर्नामेंट में करीब 50 टीमों ने हिस्सा लिया, जिनमें 33 टीमें जेवर विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न गांवों की हैं। प्रतियोगिता के शुभारंभ अवसर पर पूर्व प्रत्याशी एवं बीजेपी नेता नरेंद्र भाटी डाढ़ा मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे।
इस दौरान नरेंद्र भाटी डाढ़ा ने कहा कि खेल केवल शारीरिक विकास तक सीमित नहीं हैं, बल्कि युवाओं में भाईचारे, अनुशासन और टीम भावना को भी मजबूत करते हैं। ऐसी प्रतियोगिताएं ग्रामीण क्षेत्रों की प्रतिभाओं को अपनी क्षमता दिखाने का अवसर देती हैं और युवाओं को सकारात्मक गतिविधियों से जोड़ती हैं।
कार्यक्रम में पूर्व मंडल अध्यक्ष जगदीप नागर, योगेश नागर, अंकित कसाना, दीपू अवाना और नितिन भाटी सहित अन्य लोग उपस्थित रहे। टूर्नामेंट के आयोजन में मिथुन भाटी और सूरज भाटी की महत्वपूर्ण भूमिका रही।




