GautambudhnagarGreater noida news

ग्रेटर नोएडा वेस्ट में रामलीला महोत्सव में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, 40 फुट ऊंचे ताड़का के पुतले का हुआ दहन

ग्रेटर नोएडा वेस्ट में रामलीला महोत्सव में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, 40 फुट ऊंचे ताड़का के पुतले का हुआ दहन

50 से 60 हजार श्रद्धालुओं ने देखा रामलीला का मंचन, जय श्रीराम के जयकारों से गूंजा रामलीला मैदान

30 आजीवन सदस्यों ने की प्रभु श्रीराम की पूजा-अर्चना, सैकड़ों रामसेवक व्यवस्थाओं में जुटे

ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा वेस्ट के इकोटेक-12 स्थित रामलीला मैदान में रविवार, 12 अक्टूबर को रामलीला महोत्सव के दौरान श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा। प्रभु श्री राम लीला सेवा ट्रस्ट की ओर से आयोजित महोत्सव में आयोजकों के अनुसार करीब 50 से 60 हजार श्रद्धालुओं ने पहुंचकर रामलीला का मंचन देखा। पूरे मैदान में जय श्रीराम के जयकारे गूंजते रहे और माहौल भक्तिमय बना रहा।

महोत्सव के दौरान समन नाटक के साथ प्रभु श्रीराम और माता सीता के जन्म से जुड़े प्रसंगों का मंचन किया गया। कलाकारों ने अपने प्रभावशाली अभिनय और संवादों के माध्यम से रामायण के प्रसंगों को जीवंत रूप में प्रस्तुत किया। कार्यक्रम का प्रमुख आकर्षण करीब 40 फुट ऊंचे ताड़का के पुतले का दहन रहा। पुतला दहन के दौरान मैदान में मौजूद श्रद्धालुओं ने जय श्रीराम के जयकारों के साथ उत्साह व्यक्त किया।

30 आजीवन सदस्यों ने की पूजा-अर्चना

रामलीला महोत्सव के दौरान ट्रस्ट के 30 आजीवन सदस्यों ने मंदिर में स्थापित प्रभु श्रीराम की प्रतिमा की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की और उनका आशीर्वाद लिया। आयोजन में धार्मिक परंपराओं, रामभक्ति और भगवान श्रीराम के आदर्शों को प्रमुखता दी गई।

प्रभु श्री राम लीला सेवा ट्रस्ट के अध्यक्ष दीपक यादव ने कहा कि बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं का रामलीला देखने और प्रभु श्रीराम के दर्शन करने पहुंचना ट्रस्ट के लिए गौरव का विषय है। उन्होंने कहा कि ट्रस्ट का उद्देश्य केवल रामलीला का मंचन कराना नहीं, बल्कि लोगों को प्रभु श्रीराम के आदर्शों, मर्यादा, संस्कारों और जीवन मूल्यों से जोड़ना भी है।

सैकड़ों रामसेवक संभाल रहे आयोजन की व्यवस्थाएं

दीपक यादव ने बताया कि महोत्सव को व्यवस्थित और सफल बनाने के लिए ट्रस्ट के सैकड़ों रामसेवक लगातार व्यवस्थाओं में जुटे हुए हैं, ताकि श्रद्धालुओं को रामलीला देखने और प्रभु श्रीराम के दर्शन करने में सुविधा मिल सके। उन्होंने आयोजन को ग्रेटर नोएडा वेस्ट के रामभक्तों के सामूहिक सहयोग और समर्पण का परिणाम बताया।

वहीं, रामलीला समिति के सदस्य अमित बंसल को सुरक्षा व्यवस्था की पूरी जिम्मेदारी सौंपी गई है। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की मौजूदगी को देखते हुए आयोजन में सुरक्षा और व्यवस्थाओं को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी के रूप में लिया गया।

कार्यक्रम के अंत में ट्रस्ट की ओर से श्रद्धालुओं, आजीवन सदस्यों, सहयोगियों, रामसेवकों और क्षेत्रवासियों का आभार व्यक्त किया गया। साथ ही लोगों से परिवार सहित रामलीला महोत्सव में पहुंचकर धार्मिक कार्यक्रमों में भाग लेने और प्रभु श्रीराम के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने की अपील की गई।

Related Articles

Back to top button