विश्व गठिया दिवस पर कैलाश इंस्टीट्यूट द्वारा जागरूकता एवं बचाव कार्यक्रम का आयोजन
विश्व गठिया दिवस पर कैलाश इंस्टीट्यूट द्वारा जागरूकता एवं बचाव कार्यक्रम का आयोजन

ग्रेटर नोएडा। विश्व गठिया दिवस के अवसर पर कैलाश इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंसेज द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी), बिसरख, ग्रेटर नोएडा में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य लोगों को गठिया रोग के प्रति जागरूक करना, इसके बचाव के उपायों की जानकारी देना तथा नियमित व्यायाम के महत्व को समझाना था।कार्यक्रम के दौरान संस्थान की समन्वयक डॉ. आकांक्षा तिवारी ने गठिया रोग के प्रति जागरूकता, समय पर पहचान, उचित देखभाल एवं बचाव के उपायों पर अपने विचार व्यक्त किए। उन्होंने बताया कि नियमित शारीरिक गतिविधि, संतुलित जीवनशैली और चिकित्सकीय सलाह के अनुसार व्यायाम करने से जोड़ों की गतिशीलता बनाए रखने तथा दैनिक गतिविधियों को बेहतर बनाने में सहायता मिल सकती है।इस अवसर पर शालिनी एवं भानु यादव ने विद्यार्थियों के साथ सक्रिय सहभागिता करते हुए मरीजों को गठिया से संबंधित उपयोगी जानकारी प्रदान की। उन्होंने मरीजों को ऐसे सरल एवं सुरक्षित व्यायामों के बारे में बताया, जो जोड़ों की अकड़न कम करने, गतिशीलता में सुधार लाने तथा दैनिक जीवन को अधिक सहज बनाने में सहायक हो सकते हैं। साथ ही, मरीजों को व्यायाम करते समय अपनी शारीरिक क्षमता एवं चिकित्सकीय सलाह का ध्यान रखने के लिए भी प्रेरित किया गया।कैलाश इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंसेज समाज के स्वास्थ्य एवं कल्याण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता के साथ निरंतर कार्यरत है। संस्थान का उद्देश्य केवल विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करना ही नहीं, बल्कि जन-जागरूकता कार्यक्रमों के माध्यम से समाज को स्वस्थ, जागरूक एवं सशक्त बनाना भी है।कार्यक्रम ने मरीजों को गठिया रोग के प्रति जागरूक करने तथा स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।




