सदाकत खान बने भारतीय किसान यूनियन भानु के अल्पसंख्यक मोर्चा के पश्चिमी उत्तर प्रदेश अध्यक्ष
सदाकत खान बने भारतीय किसान यूनियन भानु के अल्पसंख्यक मोर्चा के पश्चिमी उत्तर प्रदेश अध्यक्ष
संगठन के प्रति निष्ठा और सक्रियता को देखते हुए मिली अहम जिम्मेदारी, सदाकत खान ने जताया आभार

ग्रेटर नोएडा। बिलासपुर निवासी सदाकत खान को भारतीय किसान यूनियन भानु के अल्पसंख्यक मोर्चा का पश्चिमी उत्तर प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। संगठन ने उनकी सक्रियता, कार्यशैली और संगठन के प्रति निष्ठा को देखते हुए उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है।इस संबंध में जानकारी देते हुए मंसूर अख्तर ने बताया कि सदाकत खान लंबे समय से संगठन के लिए कार्य कर रहे हैं। संगठन के प्रति उनकी लगन और समर्पण को देखते हुए उन्हें पश्चिमी उत्तर प्रदेश के अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी दी गई है। उम्मीद है कि उनके नेतृत्व में संगठन को और मजबूती मिलेगी तथा किसानों एवं अल्पसंख्यक समुदाय से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाया जाएगा।




