धूमधाम से मनाई गई महाराजा अग्रसेन जयंती, भजन संध्या और माता की चौकी में झूमे श्रद्धालु
धूमधाम से मनाई गई महाराजा अग्रसेन जयंती, भजन संध्या और माता की चौकी में झूमे श्रद्धालु

ग्रेटर नोएडा। श्री महाराजा अग्रसेन वैश्य सेवा समिति, ग्रेटर नोएडा की ओर से महाराजा अग्रसेन जयंती का कार्यक्रम अग्रसेन भवन नगरी, ग्रेटर नोएडा में बड़े ही धूमधाम और उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में भजन संध्या और माता की चौकी का आयोजन किया गया, जिसमें श्रद्धालुओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।भजन संध्या के दौरान भक्तिमय माहौल बना रहा। श्रद्धालुओं ने भजनों के माध्यम से माता रानी का गुणगान किया और भक्ति रस में डूबकर कार्यक्रम का आनंद लिया। माता की चौकी में श्रद्धालुओं ने माता रानी के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। पूरे कार्यक्रम में श्रद्धा और उत्साह का माहौल देखने को मिला।
कार्यक्रम के प्रायोजक पुष्पेंद्र गोयल रहे। आयोजन को सफल बनाने में समिति के पदाधिकारियों और सदस्यों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
इस अवसर पर समिति के अध्यक्ष लक्ष्मण सिंघल, आलोक गोयल, राजेश गुप्ता, मनोज गर्ग, ऋषि गोयल, अंकुर गर्ग, मुकुल गोयल, ओमप्रकाश अग्रवाल, गौरव गोयल, ऋषि अग्रवाल, महिपाल गर्ग, रवि गर्ग, विजय अग्रवाल, सुनील गोयल, मोनू जेवर, धर्मेंद्र गोयल, मनोज गोयल, राम अवतार गुप्ता, भुवनेश गर्ग सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।कार्यक्रम के माध्यम से समाज में धार्मिक आस्था, आपसी भाईचारे और सामाजिक एकता का संदेश दिया गया।




