ग्राम अटाई में माँ भगवती की अखंड ज्योत के दर्शन कर मनोज चौधरी ने लिया आशीर्वाद, क्षेत्रवासियों की सुख-समृद्धि की कामना
ग्राम अटाई में माँ भगवती की अखंड ज्योत के दर्शन कर मनोज चौधरी ने लिया आशीर्वाद, क्षेत्रवासियों की सुख-समृद्धि की कामना

जेवर। जेवर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम अटाई में भाजपा नेता एवं जेवर विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी मनोज चौधरी ने माँ भगवती की अखंड ज्योत के दर्शन कर माता रानी का आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान उन्होंने माँ भगवती के चरणों में शीश नवाकर क्षेत्र की सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना की।
इस अवसर पर मनोज चौधरी ने कहा कि माँ भगवती की कृपा से सभी के जीवन में सुख, समृद्धि और सकारात्मक ऊर्जा का संचार हो। समाज में प्रेम, सद्भाव और भाईचारा बना रहे तथा प्रत्येक परिवार का जीवन सुखमय और मंगलमय हो, यही उनकी माता रानी से प्रार्थना है।
उन्होंने नवरात्रि के पावन अवसर पर समस्त क्षेत्रवासियों को हार्दिक शुभकामनाएँ देते हुए सभी के स्वस्थ, सुखी और समृद्ध जीवन की कामना की।




