GautambudhnagarGreater noida news

एकेड्यूरेट कॉलेज ऑफ फार्मेसी में ‘फार्मेसी से आगे’ विषय पर करियर परामर्श सत्र आयोजित

एकेड्यूरेट कॉलेज ऑफ फार्मेसी में ‘फार्मेसी से आगे’ विषय पर करियर परामर्श सत्र आयोजित

ग्रेटर नोएडा। एकेड्यूरेट कॉलेज ऑफ फार्मेसी में विद्यार्थियों को फार्मेसी के क्षेत्र में वैश्विक स्तर पर उपलब्ध करियर अवसरों से परिचित कराने के उद्देश्य से ‘फार्मेसी से आगे—सफल वैश्विक फार्मेसी करियर की ओर अगला कदम’ विषय पर करियर परामर्श सत्र आयोजित किया गया।सत्र में डॉ. नदीम मियां, निदेशक, एकेडमिकली ग्लोबल, ने विद्यार्थियों को फार्मेसी क्षेत्र में उच्च शिक्षा, रोजगार तथा विदेशों में उपलब्ध विभिन्न करियर अवसरों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने विद्यार्थियों को बदलते वैश्विक परिदृश्य के अनुरूप अपने कौशल को विकसित करने और बेहतर करियर की दिशा में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।कार्यक्रम का आयोजन एकेडमिकली ग्लोबल प्राइवेट लिमिटेड के सहयोग से किया गया। इस अवसर पर एकेड्यूरेट कॉलेज ऑफ फार्मेसी के निदेशक डॉ. ए.के. राय ने डॉ. नदीम मियां का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत एवं अभिनंदन किया।

करियर परामर्श सत्र के माध्यम से विद्यार्थियों को यह समझने का अवसर मिला कि फार्मेसी की पढ़ाई के बाद पारंपरिक विकल्पों के अलावा वैश्विक स्तर पर शिक्षा और रोजगार के क्षेत्र में कई नए अवसर उपलब्ध हैं। कार्यक्रम ने विद्यार्थियों को अपने भविष्य के लिए बेहतर योजना बनाने और व्यापक करियर संभावनाओं की ओर कदम बढ़ाने के लिए प्रोत्साहित किया।

Related Articles

Back to top button