GautambudhnagarGreater noida news

शारदा यूनिवर्सिटी में ‘UP Rise 2026’ का आयोजन, छात्रों को उद्योग, सरकार और उद्यमिता से जोड़ने पर जोर

शारदा यूनिवर्सिटी में ‘UP Rise 2026’ का आयोजन, छात्रों को उद्योग, सरकार और उद्यमिता से जोड़ने पर जोर

ग्रेटर नोएडा। शारदा यूनिवर्सिटी में उत्तर प्रदेश सरकार की पहल ‘UP Rise 2026’ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्रों को उद्योग जगत, सरकारी योजनाओं, रोजगार के अवसरों, उद्यमिता और तेजी से उभरते करियर क्षेत्रों से जोड़ना रहा।

कार्यक्रम के दौरान छात्रों को इंडस्ट्री लीडर्स, सरकारी योजनाओं के विशेषज्ञों और उद्यमिता क्षेत्र के मेंटर्स से सीधे संवाद का अवसर मिला। छात्रों ने लाइव पिच सेशन, इंडस्ट्री केस चैलेंज, कॉर्पोरेट रिक्रूटर्स और मेंटर्स के साथ संवाद में भाग लिया। साथ ही मुख्यमंत्री युवा योजना, पीएमकेवीवाई, मिशन शक्ति, ओडीओपी सहित विभिन्न सरकारी योजनाओं के लिए मौके पर पंजीकरण भी कराया गया।

मुख्य अतिथि पारितोष आनंद ने कहा कि ‘UP Rise 2026’ केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि छात्रों को शिक्षा और रोजगार के बीच की दूरी कम करने वाला प्रभावी मंच है। उन्होंने कहा कि उद्योग विशेषज्ञों और सरकारी अधिकारियों से संवाद के माध्यम से युवाओं को करियर, उद्यमिता और आवश्यक कौशल के बारे में बेहतर जानकारी मिली।शारदा यूनिवर्सिटी लॉन्चपैड के निदेशक डॉ. अमित सहगल ने बताया कि कार्यक्रम का प्रमुख आकर्षण ‘इंडस्ट्री केस चैलेंज’ रहा, जिसमें छात्रों ने वास्तविक व्यावसायिक और सामाजिक समस्याओं के समाधान प्रस्तुत किए। इससे छात्रों में समस्या समाधान, विश्लेषणात्मक सोच, नवाचार और टीमवर्क की क्षमता को बढ़ावा मिला।कार्यक्रम के अवसर पर शारदा यूनिवर्सिटी के कुलपति डॉ. सिबाराम खारा, डॉ. प्रमोद कुमार, डॉ. मोहित साहनी सहित विश्वविद्यालय के कई गणमान्य व्यक्ति, शिक्षक और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल आयोजन के साथ युवाओं को कौशल, नवाचार और रोजगार के नए अवसरों से जोड़ने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की गई।

Related Articles

Back to top button