GautambudhnagarGreater noida news

दनकौर में जनपद स्तरीय शिक्षक योग प्रतियोगिता आयोजित

दनकौर में जनपद स्तरीय शिक्षक योग प्रतियोगिता आयोजित

महिला वर्ग में दीपशिखा तोमर और पुरुष वर्ग में राहुल भाटी ने हासिल किया प्रथम स्थान

दनकौर। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट), दनकौर, गौतमबुद्ध नगर में 5 अक्टूबर 2026 को परिषदीय शिक्षकों के लिए जनपद स्तरीय योग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालयों के शिक्षकों ने विभिन्न योगासनों, प्राणायाम, बंध, मुद्राओं तथा पारंपरिक कलात्मक योग शैलियों का शानदार प्रदर्शन किया।

महिला वर्ग में दीपशिखा तोमर ने प्रथम, प्रियंका शर्मा ने द्वितीय और रेखा चौधरी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं पुरुष वर्ग में राहुल भाटी प्रथम, गजराज सिंह द्वितीय और महेंद्र सिंह तृतीय स्थान पर रहे।

प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले महिला एवं पुरुष शिक्षक अब एससीईआरटी लखनऊ में आयोजित होने वाली राज्य स्तरीय योगाभ्यास प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे। यह प्रतियोगिता प्रतिवर्ष 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित की जाती है।

कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्य अर्चना गुप्ता की अध्यक्षता में तथा वरिष्ठ प्रवक्ता अनिल कुमार चौहान के मार्गदर्शन में हुआ। प्रतियोगिता की नोडल सुमिता सचान एवं सह-नोडल निधि त्यागी रहीं। निर्णायक दल में डॉ. राकेश कुमार यादव एवं डॉ. तन्वी ने प्रतिभागियों का मूल्यांकन किया और परिणाम घोषित किए।

विजेता प्रतिभागियों को ट्रॉफी, मेडल एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। प्राचार्य अर्चना गुप्ता ने सभी विजेताओं को राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं दीं और प्रतियोगिता के समापन की घोषणा की।

Related Articles

Back to top button