GautambudhnagarGreater noida news

गौतमबुद्धनगर के विद्यार्थियों को मिली छात्रवृत्ति, 148 करोड़ रुपये की धनराशि का हुआ अंतरण

गौतमबुद्धनगर के विद्यार्थियों को मिली छात्रवृत्ति, 148 करोड़ रुपये की धनराशि का हुआ अंतरण

गौतमबुद्धनगर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में शनिवार को लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम के दौरान प्रदेश के अल्प आय वर्ग के पूर्वदशम एवं दशमोत्तर कक्षाओं के 4.60 लाख छात्र-छात्राओं को 148 करोड़ रुपये की छात्रवृत्ति एवं शुल्क प्रतिपूर्ति की धनराशि डीबीटी के माध्यम से उनके बैंक खातों में हस्तांतरित की गई।

इसी क्रम में गौतमबुद्धनगर में मुख्य विकास अधिकारी भालचंद्र त्रिपाठी के नेतृत्व में पब्लिक इंटर कॉलेज, जहाँगीरपुर में जनपद स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया गया। यहां एलईडी स्क्रीन के माध्यम से लखनऊ में आयोजित प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम का सजीव प्रसारण छात्र-छात्राओं, शिक्षकों एवं अधिकारियों ने देखा और सुना।कार्यक्रम में अधिकारियों ने विद्यार्थियों को शासन की विभिन्न छात्रवृत्ति एवं शुल्क प्रतिपूर्ति योजनाओं की जानकारी देते हुए पात्र विद्यार्थियों से समय से आवेदन करने और योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाने का आह्वान किया। इस दौरान छात्र-छात्राओं को छात्रवृत्ति प्रमाण पत्र भी वितरित किए गए।जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी लवेश कुमार सिसोदिया ने बताया कि जिले में अन्य पिछड़ा वर्ग के कक्षा 9-10 के 75 विद्यार्थियों को 1.68 लाख रुपये तथा कक्षा 11-12 के 52 विद्यार्थियों को 1,68,236 रुपये की छात्रवृत्ति हस्तांतरित की गई वहीं जिला समाज कल्याण अधिकारी सतीश कुमार के अनुसार अनुसूचित जाति वर्ग के कक्षा 9-10 के 127 विद्यार्थियों को 1,77,800 रुपये, सामान्य वर्ग के 41 विद्यार्थियों को 1,23,000 रुपये तथा अल्पसंख्यक वर्ग के 24 विद्यार्थियों को 72,000 रुपये की छात्रवृत्ति उनके बैंक खातों में भेजी गई।कार्यक्रम में प्रधानाचार्य कुलभूषण शर्मा सहित संबंधित विभागों के अधिकारी, शिक्षक एवं छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button