यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय का स्टॉल बना आकर्षण का केंद्र
यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय का स्टॉल बना आकर्षण का केंद्र

ग्रेटर नोएडा। उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो-2026 में गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय का स्टॉल आगंतुकों के बीच आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। इंडिया एक्सपो सेंटर एंड मार्ट के हॉल नंबर-8 में लगे स्टॉल पर विश्वविद्यालय की शिक्षा, शोध, तकनीकी नवाचार और उद्यमिता से जुड़ी उपलब्धियों को प्रदर्शित किया जा रहा है।स्टॉल पर ड्रोन और कृषि ड्रोन के प्रोटोटाइप विशेष आकर्षण बने हुए हैं। कृषि ड्रोन के माध्यम से फसलों की निगरानी और कृषि कार्यों में आधुनिक तकनीक के उपयोग की संभावनाओं को प्रदर्शित किया जा रहा है। इसके अलावा अटल इनक्यूबेशन सेंटर की गतिविधियों, स्टार्टअप और नवाचार आधारित पहलों को भी प्रदर्शित किया गया है।विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. राणा प्रताप सिंह ने कहा कि ट्रेड शो जैसे अंतरराष्ट्रीय मंच पर विश्वविद्यालय के ड्रोन, कृषि ड्रोन और इनक्यूबेशन सेंटर की गतिविधियों का प्रदर्शन विद्यार्थियों एवं शोधकर्ताओं की नवाचार क्षमता को व्यापक मंच प्रदान करता है। विश्वविद्यालय का उद्देश्य शोध और तकनीक को समाज एवं उद्योग की आवश्यकताओं से जोड़ना है।
स्टॉल की जिम्मेदारी प्रो. एस. धनलक्ष्मी को चेयरपर्सन और डॉ. एम. ए. अंसारी को नोडल अधिकारी के रूप में दी गई है। उनकी देखरेख में डॉ. विनीत कुमार, डॉ. रेणु यादव, डॉ. बिपाशा सोम, डॉ. गौरव, डॉ. विनय लटोरिया, डॉ. अतुल गर्ग सहित स्टूडेंट वॉलेंटियर्स स्टॉल पर मौजूद रहकर आगंतुकों को जानकारी दे रहे हैं।25 से 29 सितंबर तक आयोजित यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो-2026 में विश्वविद्यालय का स्टॉल तकनीकी नवाचार, शोध, स्टार्टअप और उद्यमिता की दिशा में उसकी गतिविधियों को प्रदर्शित कर रहा है।




