अखिल भारतीय गुर्जर संस्कृति शोध संस्थान की नई कार्यकारिणी का गठन, योगेन्द्र सिंह भाटी अध्यक्ष और केपी सिंह कसाना बने सचिव
अखिल भारतीय गुर्जर संस्कृति शोध संस्थान की नई कार्यकारिणी का गठन, योगेन्द्र सिंह भाटी अध्यक्ष और केपी सिंह कसाना बने सचिव

ग्रेटर नोएडा। अखिल भारतीय गुर्जर संस्कृति शोध संस्थान की साधारण सभा की बैठक बुधवार को संस्थान सभागार में आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता मुगांका सिंह ने की। इस दौरान वर्तमान कार्यकारिणी ने अपने कार्यकाल का लेखा-जोखा सभा के समक्ष प्रस्तुत किया और किए गए कार्यों एवं गतिविधियों की जानकारी सदस्यों को दी।बैठक में संस्थान के कार्यों को और अधिक व्यवस्थित एवं प्रभावी तरीके से संचालित करने को लेकर सदस्यों से सुझाव लिए गए तथा विभिन्न महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा की गई।साधारण सभा में सर्वसम्मति से योगेन्द्र सिंह भाटी एडवोकेट को अध्यक्ष तथा केपी सिंह कसाना को सचिव नियुक्त किया गया। वहीं, नवीन कार्यकारिणी के अन्य पदाधिकारियों की घोषणा नवनियुक्त अध्यक्ष एवं सचिव द्वारा जल्द किए जाने की जानकारी दी गई।बैठक में पूर्व मंत्री नरेन्द्र सिंह भाटी, बिजेन्द्र सिंह मुंशी, हरीशचन्द्र भाटी, योगेन्द्र चौधरी, मुगांका सिंह, बिजेन्द्र भाटी, राजकुमार भाटी, वीरेन्द्र डाढ़ा, धर्मवीर प्रधान, जयकरण भाटी, रूपचन्द्र मुनीम, आदेश भाटी, वीर सिंह नागर, हातम सिंह प्रधान, डॉ. राजू नागर, सुखवीर सिंह आर्य, प्रताप सिंह नागर, अशोक भाटी, सोमेंद्र भाटी, रामशरण नागर, देवेन्द्र टाइगर, रामानंद भाटी, डॉ. अजय भाटी, अनिल कसाना, अमित पहलवान सहित सैकड़ों सदस्य एवं अतिथिगण मौजूद रहे।




