GautambudhnagarGreater noida news

इनोवेटिव इंस्टीट्यूट ऑफ लॉ में उत्साह के साथ आयोजित हुआ रक्तदान शिविर

इनोवेटिव इंस्टीट्यूट ऑफ लॉ में उत्साह के साथ आयोजित हुआ रक्तदान शिविर

ग्रेटर नोएडा। नॉलेज पार्क-1 स्थित इनोवेटिव इंस्टीट्यूट ऑफ लॉ में सामाजिक उत्तरदायित्व और मानव सेवा की भावना को बढ़ावा देने के उद्देश्य से रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में विद्यार्थियों, शिक्षकों और स्टाफ सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए स्वेच्छा से रक्तदान किया।कार्यक्रम में इनोवेटिव ग्रुप ऑफ कॉलेजेज के चेयरमैन डॉ. के. आर. शर्मा, मैनेजिंग मेंबर देवाशीष गौड़, अकादमिक डायरेक्टर डॉ. तितिक्षा शर्मा, फाइनेंस डायरेक्टर डॉ. उषा शर्मा, संस्थान के प्राचार्य डॉ. एम. पाण्डेय एवं उप-प्राचार्या डॉ. अन्नू बहल मेहरा की उपस्थिति रही।इस अवसर पर डॉ. के. आर. शर्मा ने कहा कि रक्तदान मानवता की सेवा का महत्वपूर्ण माध्यम है। एक व्यक्ति द्वारा किया गया रक्तदान किसी जरूरतमंद के जीवन को बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है। उन्होंने विद्यार्थियों से जनहित और सामाजिक सेवा से जुड़े कार्यों में सक्रिय भागीदारी करने का आह्वान किया।अकादमिक डायरेक्टर डॉ. तितिक्षा शर्मा ने रक्तदान के महत्व पर प्रकाश डालते हुए विद्यार्थियों को सेवा और सहयोग की भावना अपनाने के लिए प्रेरित किया। वहीं प्राचार्य डॉ. एम. पाण्डेय ने कहा कि शिक्षण संस्थानों की जिम्मेदारी विद्यार्थियों को शैक्षणिक ज्ञान देने के साथ-साथ उनमें सामाजिक एवं मानवीय मूल्यों का विकास करना भी है।शिविर के दौरान रक्तदाताओं की आवश्यक स्वास्थ्य जांच की गई और चिकित्सकीय मानकों के अनुसार रक्तदान की प्रक्रिया संपन्न कराई गई। रक्तदान करने वाले विद्यार्थियों और स्टाफ सदस्यों में विशेष उत्साह देखने को मिला।संस्थान की ओर से सभी रक्तदाताओं, शिक्षकों, कर्मचारियों एवं विद्यार्थियों का आभार व्यक्त किया गया। आयोजकों ने कहा कि इस तरह की गतिविधियां युवाओं में सामाजिक जिम्मेदारी, संवेदनशीलता और सेवा-भावना को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।

Related Articles

Back to top button