GautambudhnagarGreater noida news

दलितों का हक छीनने का काम कर रही है भाजपा : रामजी लाल सुमन 

दलितों का हक छीनने का काम कर रही है भाजपा : रामजी लाल सुमन 

ग्रेटर नोएडा।आगामी 15 नवंबर को आगरा में होने वाले दलित महासम्मेलन की तैयारी को लेकर समाजवादी पार्टी जिला कार्यालय पर बुधवार को एक महत्वपूर्ण बैठक जिलाध्यक्ष इन्दर प्रधान की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव और राज्यसभा सांसद ने रामजी लाल सुमन शामिल हुए। बैठक में उपस्थित कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए राज्यसभा सांसद रामजी लाल सुमन जी ने कहा कि बाबा साहेब भीमराव अम्बेडकर ने संविधान में सभी को बराबरी का अधिकार दिया है और पिछड़े, शोषित, वंचितों के लिए आरक्षण की व्यवस्था कर उन्हें मुख्यधारा में जोड़ने का काम किया है, लेकिन वर्तमान भाजपा सरकार की मंशा संविधान को बदलकर जनता से उनके अधिकारों को छीनने की है। आज भाजपा सरकार में देश और प्रदेश में दलितों पर अत्याचार हो रहे हैं और उनके अधिकारों से उनको वंचित करने की साजिश रची जा रही है। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी देश के संविधान की रक्षा के लिए संकलिप्त है और किसी भी परिस्थिति में संविधान विरोधी ताकतों को संविधान से छेड़छाड़ नहीं करने दी जाएगी। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी दलितों को उनके अधिकार दिलाने के लिए आगरा में एक विशाल दलित महासम्मेलन करने जा रही है, जिसमें समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव मुख्य अतिथि होंगे। इस महासम्मेलन में प्रदेश भर से लाखों दलित शामिल होंगे। इस मौके पर जनपद गौतम बुद्ध नगर के कार्यकर्ताओं से भी उन्होंने दलित महासम्मेलन में बड़ी संख्या में पहुंचने की अपील की। इस मौके पर जिलाध्यक्ष इन्दर प्रधान ने कहा कि भाजपा सरकार की मानसिकता पूरी तरह दलित विरोधी है। उत्तर प्रदेश में लगातार भारतीय संविधान के निर्माता वंचित और शोषितों के मसीहा बाबा साहब भीम राव अम्बेडकर का अपमान हो रहा है, उत्तर प्रदेश लगभग 145 से ज्यादा बाबा साहब की प्रतिमाओं को खंडित करने की घटना हुई है। भाजपा सरकार आरक्षण व्यवस्था खत्म कर दलित और पिछड़ों का हक मारना चाहती है, लेकिन समाजवादी पार्टी सामाजिक न्याय के लिए प्रतिबद्ध है। पीडीए को अधिकार तब ही मिलेंगे जब उचित रूप से आरक्षण का हक सबको मिलेगा। इस मौके पर मुख्य रूप से राष्ट्रीय प्रवक्ता राजकुमार भाटी, महानगर अध्यक्ष आश्रय गुप्ता, लाल सिंह गौतम, मुकेश बाल्मीकि, कपिल ननका सैफी, हरवीर प्रधान, मिंटी खारी, जगबीर नंबरदार, रामसरन नागर एडवोकेट, अवनीश भाटी, विकास भनौता, कुलदीप भाटी, अकबर खान, शशि यादव, कुंवर नादिर, रोहित मत्ते गुर्जर, दिगंबर गौतम, महेश जाटव, गौरा जाटव, विनोद लोहिया, देवेंद्र टाइगर एडवोकेट, विकास जतन, बबलू चौहान, हैप्पी पंडित, लखन जाटव, हरपाल सिंह, राज राठी, शिमला सागर, लोकेश भाटी, जय सिंह चंदेल, विपिन सैन, अनिल प्रजापति, गुड्डू चौधरी, यूनुस प्रधान, अनिल नागर, सतीश गौतम, आकाश राणा, देवेंद्र भाटी, संजीव नागर, रविन्द्र गौतम, अमन भाटी, मोहित गौतम, चंकी गौतम, राहुल मेहरा, संजय खान, सोनू कुमार, अब्दुल हमीद, रामसहेली, बालेश्वर बाल्मीकि, योगेश गौतम, सुमित नागर, शेर सिंह जाटव, आजाद नागर, गीता देवी, मीना, सुजीत जीनवाल, सतीश कुमार, आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button