GautambudhnagarGreater noida news

सेवा संकल्प अभियान के तहत मेट्रो विश्वविद्यालय में हुआ वृक्षारोपण

सेवा संकल्प अभियान के तहत मेट्रो विश्वविद्यालय में हुआ वृक्षारोपण

ग्रेटर नोएडा। पर्यावरण संरक्षण और हरित परिसर के विकास को बढ़ावा देने के उद्देश्य से मेट्रो विश्वविद्यालय, ग्रेटर नोएडा में 22 सितंबर को ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत वृक्षारोपण अभियान आयोजित किया गया। अभियान के दौरान विश्वविद्यालय परिसर के विभिन्न स्थानों पर विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए गए।कार्यक्रम में कुलपति प्रो. राजेश कुमार पाठक और कुलसचिव डॉ. राकेश धर द्विवेदी सहित विश्वविद्यालय के अधिकारियों, शिक्षकों, कर्मचारियों और विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस दौरान सभी ने लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल और संरक्षण का संकल्प लिया।

विश्वविद्यालय प्रशासन ने बताया कि अभियान का उद्देश्य विद्यार्थियों में पर्यावरण संरक्षण, प्रकृति के प्रति संवेदनशीलता और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना को बढ़ावा देना है। विश्वविद्यालय की ओर से भविष्य में भी पर्यावरण एवं सामाजिक सरोकारों से जुड़े कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

Related Articles

Back to top button