GautambudhnagarGreater noida news

दनकौर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने मरीजों को बांटे फल

दनकौर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने मरीजों को बांटे फल

दनकौर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में भाजपा द्वारा चलाए जा रहे सेवा सप्ताह पखवाड़े के तहत शुक्रवार को मंडल दनकौर के कार्यकर्ताओं ने महाशय हंसराज अस्पताल में मरीजों को फल वितरित किए। कार्यक्रम मंडल अध्यक्ष गजेंद्र वाल्मीकि के नेतृत्व में आयोजित हुआ। युवा नेता अखिलेश नागर ने बताया कि सेवा पखवाड़े के तहत विभिन्न सेवा कार्य किए जा रहे हैं। इससे पहले द्रोणाचार्य मंदिर परिसर में दीप जलाकर प्रधानमंत्री के दीर्घायु होने की कामना की गई। इस दौरान हरीश शर्मा, प्रेमपाल नागर, प्रताप सलारपुर, हरिदत्त शर्मा, अमित नागर, सुमित शर्मा, तेजवीर प्रधान, दीपक कौशिक, संदीप जैन, सौरभ नागर, विपिन नागर, राहुल पंडित और संजय शर्मा मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button