‘उपभोक्ता पहले’ की प्रतिबद्धता के साथ एनपीसीएल ने शुरू किया 15 दिवसीय ‘उपभोक्ता पखवाड़ा’ । उपभोक्ता संवाद कार्यक्रम में 46 RWA प्रतिनिधियों ने एनपीसीएल नेतृत्व के साथ किया सीधा संवाद
‘उपभोक्ता पहले’ की प्रतिबद्धता के साथ एनपीसीएल ने शुरू किया 15 दिवसीय ‘उपभोक्ता पखवाड़ा’
उपभोक्ता संवाद कार्यक्रम में 46 RWA प्रतिनिधियों ने एनपीसीएल नेतृत्व के साथ किया सीधा संवाद
‘बिल करो क्लियर, गिफ्ट करो चीयर!’ के तहत ग्रामीण उपभोक्ताओं को दिए जाएंगे गिफ्ट वाउचर

ग्रेटर नोएडा, 17 सितंबर 2026। ‘उपभोक्ता पहले’ की सोच के साथ नोएडा पावर कंपनी लिमिटेड (एनपीसीएल) ने उपभोक्ताओं से सीधे जुड़ने, उनकी समस्याएं सुनने और बेहतर समाधान उपलब्ध कराने के उद्देश्य से 15 दिवसीय विशेष ‘उपभोक्ता पखवाड़ा’ शुरू किया है। यह अभियान 30 सितंबर तक चलेगा और ‘संवाद, समाधान एवं सम्मान’ की अवधारणा पर आधारित है।
इस पहल का उद्देश्य उपभोक्ताओं की समस्याओं एवं जरूरतों को समझना, उनका समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करना तथा बिजली सेवाओं में उपभोक्ताओं के सहयोग और जिम्मेदार भूमिका की सराहना करना है।
उपभोक्ता पखवाड़े की शुरुआत Consumer Contact Programme (CCP) के साथ हुई। ग्रेटर नोएडा के एक होटल में आयोजित कार्यक्रम में 46 RWA प्रतिनिधियों ने एनपीसीएल के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ सीधे संवाद किया। Beta-1, Sigma-2, Omicron-1 एवं 2, Chi-4, XU-2, Gamma-2 तथा Delta-1, 2 एवं 3 सहित विभिन्न क्षेत्रों के RWA प्रतिनिधियों ने सक्रिय भागीदारी की।
कार्यक्रम के दौरान RWA प्रतिनिधियों ने बिजली आपूर्ति, विद्युत ढांचे और उपभोक्ता सेवाओं से जुड़ी स्थानीय समस्याओं के साथ-साथ अपने सुझाव भी अधिकारियों के समक्ष रखे। एनपीसीएल के Head–Distribution Operations सुबोध त्यागी और Head–Commercial प्रवीण गोयल ने प्रतिनिधियों के साथ विस्तार से चर्चा करते हुए उनकी समस्याओं एवं सुझावों को सुना।
एनपीसीएल ने RWA प्रतिनिधियों की सक्रिय भागीदारी और निरंतर सहयोग के लिए आभार व्यक्त करते हुए उन्हें सम्मान स्वरूप जूट बैग और LED बल्ब भी भेंट किए।
डिजिटल सेवाओं के प्रति किया जाएगा जागरूक
उपभोक्ता पखवाड़े के दौरान एनपीसीएल की डिजिटल सेवाओं के बारे में भी उपभोक्ताओं को जागरूक किया जाएगा। उपभोक्ता सेवा टीमें WhatsApp सहायता, ऑनलाइन बिजली बिल भुगतान तथा नए बिजली कनेक्शन के लिए डिजिटल आवेदन जैसी सुविधाओं की जानकारी देंगी। इसका उद्देश्य उपभोक्ताओं को घर बैठे बिजली संबंधी सेवाओं का लाभ उठाने के लिए प्रोत्साहित करना है, ताकि उन्हें छोटी-छोटी जरूरतों के लिए बार-बार कार्यालय न आना पड़े।
‘Bill Karo Clear, Gift Karo Cheer!’ से जिम्मेदार उपभोक्ताओं का सम्मान
उपभोक्ता पखवाड़े के तहत एनपीसीएल ने ‘Bill Karo Clear, Gift Karo Cheer!’ पहल भी शुरू की है। इसके अंतर्गत नियमित रूप से और समय पर बिजली बिल का भुगतान करने वाले ग्रामीण उपभोक्ताओं को सम्मानित किया जाएगा।
पात्र उपभोक्ताओं को समय पर बिल भुगतान की सराहना के रूप में ₹1,000 से ₹2,000 तक के गिफ्ट वाउचर प्रदान किए जाएंगे। इस पहल का उद्देश्य जिम्मेदार उपभोक्ताओं के योगदान को पहचानना और समय पर बिल भुगतान की संस्कृति को प्रोत्साहित करना है।
इस अवसर पर एनपीसीएल के प्रवक्ता मनोज झा ने कहा कि उपभोक्ता सेवा केवल बिजली आपूर्ति तक सीमित नहीं है, बल्कि यह विश्वास का रिश्ता बनाने, सार्थक संवाद करने और उपभोक्ताओं की जरूरतों के प्रति तत्पर रहने का विषय है। उन्होंने कहा कि उपभोक्ता पखवाड़े के माध्यम से कंपनी अपनी टीमों को उपभोक्ताओं के और करीब ला रही है तथा तेज एवं प्रभावी समाधान की दिशा में काम कर रही है।




