प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में सेवा संकल्प अभियान के तहत दादरी विधानसभा में “ग्रीन दादरी व क्लीन दादरी” अभियान की हुई शुरुआत
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में सेवा संकल्प अभियान के तहत दादरी विधानसभा में “ग्रीन दादरी व क्लीन दादरी” अभियान की हुई शुरुआत

दादरी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में सेवा संकल्प अभियान के तहत दादरी विधानसभा में “ग्रीन दादरी व क्लीन दादरी” अभियान की शुरुआत की गई। अभियान का शुभारंभ बिसरख गांव से वृक्षारोपण एवं स्वच्छता अभियान के साथ हुआ।जिला पंचायत सदस्य एवं पूर्व जिला उपाध्यक्ष गौतमबुद्ध नगर देवा भाटी ने बताया कि जिला अध्यक्ष अभिषेक शर्मा के नेतृत्व में बिसरख बारात घर में वृक्षारोपण तथा शिव मंदिर परिसर में स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस दौरान ग्रामीणों को स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करते हुए संकल्प एवं शपथ दिलाई गई।देवा भाटी ने कहा कि आने वाले दिनों में भाजपा कार्यकर्ताओं और क्षेत्रवासियों के सहयोग से दादरी विधानसभा के विभिन्न गांवों व कस्बों में अभियान को आगे बढ़ाया जाएगा।
इस अवसर पर अभिषेक शर्मा, लोकेश त्यागी, अमरीश भाटी, अरुण यादव, अंकित भाटी, रोहित भाटी, डॉ. सुरेंद्र बैसला, विपिन भाटी, शिवम शर्मा, निशांत तोंगड़ सहित सैकड़ों युवा, भाजपा कार्यकर्ता और ग्रामीण मौजूद रहे।




