GautambudhnagarGreater noida news

जिम्स अस्पताल में रक्तदान शिविर आयोजित, 30 यूनिट रक्त एकत्र

जिम्स अस्पताल में रक्तदान शिविर आयोजित, 30 यूनिट रक्त एकत्र

ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा स्थित GIMS अस्पताल में “मानवता की एक बूंद : रक्तदान करें, जीवन बचाएं” थीम के तहत रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। शिविर का उद्देश्य स्वैच्छिक रक्तदान के प्रति जागरूकता बढ़ाना और लोगों को जरूरतमंद मरीजों की मदद के लिए प्रेरित करना था।

शिविर में चिकित्सा प्रयोगशाला विज्ञान, रेडियोलॉजी एवं इमेजिंग तकनीक तथा ऑपरेशन थिएटर तकनीक विभाग के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और स्वेच्छा से रक्तदान किया। इस दौरान कुल 30 यूनिट रक्त एकत्र किया गया।विद्यार्थियों और स्वयंसेवकों ने एम. अब्बास, गोपी यादव और शिव मोहन के मार्गदर्शन में रक्तदान किया। रक्तदान प्रक्रिया की निगरानी GIMS ब्लड बैंक की टीम की डॉ. शालिनी बहादुर, डॉ. शताक्षी जिंदल और कल्याण भाटी ने की।

शिविर के दौरान विद्यार्थियों को स्वैच्छिक रक्तदान के महत्व के बारे में जानकारी दी गई। बताया गया कि दुर्घटनाओं, आपात स्थितियों, ऑपरेशन, प्रसव और विभिन्न बीमारियों के उपचार के दौरान रक्त की आवश्यकता पड़ सकती है।

शिविर में विद्यार्थियों और शिक्षकों की सक्रिय भागीदारी ने मानवता, सामाजिक जिम्मेदारी और सामुदायिक सेवा की भावना को प्रदर्शित किया। GIMS अस्पताल की ओर से कहा गया कि स्वैच्छिक रक्तदान को बढ़ावा देने के लिए इस तरह की गतिविधियां आगे भी जारी रहेंगी।

Related Articles

Back to top button