सिरसा शिव मंदिर पर हवन और केक काटकर मनाया प्रधानमंत्री मोदी का जन्मदिन
सिरसा शिव मंदिर पर हवन और केक काटकर मनाया प्रधानमंत्री मोदी का जन्मदिन

ग्रेटर नोएडा । सिरसा गाँव स्थित शिव मंदिर पर हवन एवं केक काटकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन मनाया गया। कार्यक्रम का आयोजन भाजपा जिला अध्यक्ष गौतम बुद्ध नगर अभिषेक शर्मा, जिला मंत्री मुकेश भाटी, सुनील भाटी सिरसा, जिला सदस्य एवं पूर्व प्रदेश मंत्री किसान मोर्चा तथा आरडब्ल्यूए अध्यक्ष ग्राम सिरसा के नेतृत्व में किया गया।
कार्यक्रम में मेहरचंद भाटी, महकेश भाटी, गजब भाटी, राजवीर भाटी, सागर पायला, संदीप भाटी, गौरव शर्मा, चमन शर्मा, चमन भाटी, हरवीर भाटी, कलवा भाटी, सोनू भाटी, वेद प्रकाश, सतपाल भाटी, बलेश, जगवती, पुष्पा, माया, सुनील गुप्ता, संजय शर्मा, एमपी शर्मा, शंकर लाल गौतम, मनमोहन मकोल, राहुल चौहान, हरिओम, रविंद्र गुप्ता सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी मौजूद रहे।
इस अवसर पर स्वच्छता अभियान, वृक्षारोपण, मेडिकल कैंप, शिवालय की सफाई और सफाई कर्मचारियों के सम्मान सहित विभिन्न सेवा कार्यों का संकल्प लिया गया। आयोजकों के अनुसार इन कार्यों को आगामी 13 दिनों के भीतर पूरा किया जाएगा।




