GautambudhnagarGreater noida news

बिलासपुर में 27 सितंबर को होने वाले प्रजापति प्रबुद्ध महा सम्मेलन में ज्यादा से ज्यादा शामिल होने की अपील

बिलासपुर में 27 सितंबर को होने वाले प्रजापति प्रबुद्ध महा सम्मेलन में ज्यादा से ज्यादा शामिल होने की अपील

दनकौर-दनकौर कोतवाली क्षेत्र के कस्बा बिलासपुर स्थित भीमन फार्म हाउस में आगामी 27 सितंबर को होने वाले प्रजापति प्रबुद्ध महा सम्मेलन में ज्यादा से ज्यादा संख्या में शामिल होने के लिए अखिल भारतीय प्रजापति कुम्भकार महासभा फ़ोरम के अध्यक्ष व संयोजक राजेंद्र आर्य प्रजापति ने अपील की है। उल्लेखनीय है कि इस सम्मेलन को सफल बनाने के लिए संगठन के पदाधिकारी और आयोजन समिति क्षेत्र में लगातार गांव-गांव जाकर लोगों से जनसंपर्क कर रहे हैं। गुरुवार को दनकौर क्षेत्र के कनारसी, तालडा, झालडा, चचुला, हतेवा,नवादा,बागपुर ,रामपुर सलेमपुर आदि गांवों में जाकर जनसंपर्क किया।संगठन के पदाधिकारी प्रजापति राजेंद्र आर्य ने बताया कि प्रजापति प्रबुद्ध सम्मेलन का आमंत्रण देने और लोगों को जोड़ने के लिए ग्रामीण क्षेत्रों में बैठकें की जा रही हैं।प्रबुद्ध सम्मेलन कार्यक्रम के लिए विभिन्न क्षेत्रों में स्थानीय नागरिकों,युवाओ, शिक्षाविदों, चिकित्सकों और गणमान्य लोगों को आमंत्रित किया जा रहा है।इस दौरान प्रजापति राजेंद्र आर्य पन्ना लाल प्रजापति,सुरेश प्रजापति,बच्चन प्रजापति, रामभूल प्रजापति, प्रमोद प्रजापति, जगमाल प्रजापति,सब्बू प्रजापति सहित आदि लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button