GautambudhnagarGreater noida news

ग्रेटर हाइट पब्लिक स्कूल में एआई (कृत्रिम बुद्धिमत्ता) पर कार्यशाला आयोजित

ग्रेटर हाइट पब्लिक स्कूल में एआई (कृत्रिम बुद्धिमत्ता) पर कार्यशाला आयोजित

ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर हाइट पब्लिक स्कूल में डिजिटल लर्निंग डे के अंतर्गत कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) विषय पर विशेष कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला का उद्देश्य शिक्षकों को कृत्रिम बुद्धिमत्ता की आधुनिक तकनीकों से परिचित कराना तथा शिक्षा के क्षेत्र में इसके प्रभावी उपयोग के लिए जागरूक करना रहा।

कार्यशाला के दौरान विशेषज्ञों ने कृत्रिम बुद्धिमत्ता क्या है, यह किस प्रकार कार्य करती है और कक्षा शिक्षण में इसका उपयोग किस तरह किया जा सकता है, इसकी विस्तार से जानकारी दी। शिक्षकों को विभिन्न कृत्रिम बुद्धिमत्ता आधारित उपकरणों का सीधा प्रदर्शन भी दिखाया गया।

कार्यक्रम में उद्योग विशेषज्ञ गुलशन बजाज, प्रदीप चाबड़ा और विकास कालरा ने महत्वपूर्ण जानकारी साझा की। वहीं शिक्षाविद् संगीता रानी ने भी शिक्षण प्रक्रिया में कृत्रिम बुद्धिमत्ता की उपयोगिता पर अपने विचार रखे।विद्यालय के चेयरमैन योगेश ने कहा कि “भविष्य कृत्रिम बुद्धिमत्ता का है, इसलिए शिक्षकों के लिए समय के साथ खुद को नई तकनीकों से अपडेट रखना बेहद जरूरी है।”

कार्यशाला में विद्यालय के सभी शिक्षकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और कृत्रिम बुद्धिमत्ता की नई तकनीकों को लेकर अपनी जिज्ञासाओं का समाधान प्राप्त किया।

Related Articles

Back to top button