GautambudhnagarGreater noida news

एसडीआरवी परिवार के लिए तीन गौरवपूर्ण उपलब्धियां

एसडीआरवी परिवार के लिए तीन गौरवपूर्ण उपलब्धियां

ग्रेटर नोएडा। एसडीआरवी परिवार के लिए यह दिन हर्ष और गर्व का अवसर रहा। संस्थान ने एक साथ तीन महत्वपूर्ण उपलब्धियां हासिल कर अपनी शैक्षणिक प्रतिष्ठा को नई ऊंचाइयां दी हैं।

एसडीआरवी के प्रदीप कुमार को अमर उजाला द्वारा प्रतिष्ठित “बेस्ट टीचर अवॉर्ड” से सम्मानित किया गया। यह सम्मान शिक्षा के प्रति उनके समर्पण, कर्तव्यनिष्ठा और उत्कृष्ट योगदान की पहचान है।

वहीं, एसडीआरवी कॉन्वेंट स्कूल को Sahodaya CT-AI Expo 2026 में “AI in Practice Pathfinder – Technology Merit Award” से सम्मानित किया गया। यह पुरस्कार कृत्रिम बुद्धिमत्ता और कम्प्यूटेशनल थिंकिंग के क्षेत्र में विद्यालय के नवाचारपूर्ण प्रयासों को मान्यता देता है।

इसी आयोजन में विद्यालय को “FLN–CT Emerging Visionary Award” भी प्राप्त हुआ। यह सम्मान नवाचारपरक और भविष्याभिमुख शिक्षा के प्रति विद्यालय की सोच एवं प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

इन तीनों उपलब्धियों पर विद्यालय परिवार ने खुशी जताते हुए प्रदीप कुमार और एसडीआरवी कॉन्वेंट स्कूल को बधाई दी। विद्यालय प्रबंधन ने कहा कि ये सम्मान संस्थान की उत्कृष्ट शैक्षिक परंपरा, नवाचार और निरंतर प्रगति का प्रमाण हैं।

Related Articles

Back to top button