GautambudhnagarGreater noida news

अमरपुर और रोशनपुर में 2.51 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों का शुभारंभ

अमरपुर और रोशनपुर में 2.51 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों का शुभारंभ

ग्रेटर नोएडा। जेवर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम अमरपुर और ग्राम रोशनपुर में विकास कार्यों को नई गति देते हुए 2.51 करोड़ रुपये से अधिक की लागत वाले विभिन्न विकास कार्यों का शुभारंभ किया गया। ग्राम अमरपुर में 1.40 करोड़ रुपये और ग्राम रोशनपुर में 1.11 करोड़ रुपये की धनराशि से होने वाले कार्यों का शुभारंभ गांव के नौजवानों और बुजुर्गों के हाथों कराया गया।

इस अवसर पर जेवर विधायक धीरेन्द्र सिंह ने ग्रामवासियों के साथ जनसंवाद कर उनकी समस्याएं और सुझाव सुने। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को समस्याओं के समाधान के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

विधायक ने कहा कि विकास का वास्तविक उद्देश्य तभी पूरा होता है, जब गांव के अंतिम व्यक्ति तक मूलभूत सुविधाएं पहुंचें। उन्होंने बताया कि जेवर विधानसभा क्षेत्र में सड़क, जल निकासी, पेयजल और प्रकाश व्यवस्था सहित आवश्यक विकास कार्यों को प्राथमिकता दी जा रही है।

उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार किसानों के हितों और अधिकारों की सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध है। किसानों की समस्याओं का समाधान और उन्हें आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल है।

धीरेन्द्र सिंह ने कहा कि जेवर विधानसभा क्षेत्र में विकास का सिलसिला लगातार जारी रहेगा। शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, जल निकासी और अन्य जनसुविधाओं को बेहतर बनाकर क्षेत्र के गांवों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ा जा रहा है।

Related Articles

Back to top button