GautambudhnagarGreater noida news

शिक्षक दिवस पर विद्यार्थियों ने दिखाई रचनात्मक प्रतिभा, बनाए आकर्षक शुभकामना कार्ड

शिक्षक दिवस पर विद्यार्थियों ने दिखाई रचनात्मक प्रतिभा, बनाए आकर्षक शुभकामना कार्ड

ग्रेटर नोएडा।जी. डी. गोयनका पब्लिक स्कूल, ग्रेटर नोएडा में शिक्षक दिवस के उपलक्ष्य में विद्यार्थियों के लिए विशेष कार्ड निर्माण गतिविधि का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में अपने शिक्षकों के प्रति सम्मान, स्नेह और कृतज्ञता की भावना को बढ़ावा देने के साथ-साथ उनकी रचनात्मक प्रतिभा को प्रोत्साहित करना रहा।

गतिविधि के दौरान विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए रंग-बिरंगे कागज, स्केच पेन, रंगों और विभिन्न सजावटी सामग्रियों का प्रयोग कर आकर्षक एवं मनमोहक शिक्षक दिवस कार्ड तैयार किए। विद्यार्थियों ने कार्डों पर शिक्षकों के प्रति प्रेम, सम्मान और आभार व्यक्त करने वाले भावपूर्ण संदेश भी लिखे।

विद्यालय के शिक्षकों ने विद्यार्थियों का मार्गदर्शन करते हुए उन्हें अपनी कल्पनाशीलता और सृजनात्मकता को स्वतंत्र रूप से अभिव्यक्त करने के लिए प्रेरित किया। गतिविधि के दौरान बच्चों का उत्साह और उमंग देखते ही बना।इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाचार्या डॉ. रेनू सहगल ने विद्यार्थियों की रचनात्मकता की सराहना करते हुए कहा कि शिक्षक बच्चों के जीवन में ज्ञान, संस्कार और सही दिशा प्रदान करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की गतिविधियां विद्यार्थियों में शिक्षकों के प्रति सम्मान और कृतज्ञता की भावना विकसित करने के साथ-साथ उनकी रचनात्मक प्रतिभा को भी निखारती हैं।प्रधानाचार्या ने विद्यार्थियों को निरंतर सीखने, सृजनात्मक सोच विकसित करने और अपने शिक्षकों का सदैव सम्मान करने के लिए प्रेरित किया।कार्ड निर्माण गतिविधि विद्यार्थियों के लिए आनंददायक और यादगार अनुभव रही। इस आयोजन ने गुरु-शिष्य के बीच प्रेम, सम्मान और कृतज्ञता के भाव को और अधिक मजबूत किया।

Related Articles

Back to top button