GautambudhnagarGreater noida news

शारदा विश्वविद्यालय में ‘खेल की बात पीएम के साथ’ कार्यक्रम, युवाओं ने लिया स्वस्थ जीवनशैली का संकल्प

शारदा विश्वविद्यालय में ‘खेल की बात पीएम के साथ’ कार्यक्रम, युवाओं ने लिया स्वस्थ जीवनशैली का संकल्प

ग्रेटर नोएडा। राष्ट्रीय खेल दिवस एवं ‘मेरा युवा भारत’ पहल के तहत शारदा विश्वविद्यालय के राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस ) की ओर से ‘खेलो इंडिया संवाद – खेल की बात पीएम के साथ’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को खेल, फिटनेस, अनुशासन और स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरूक करना रहा।कार्यक्रम में विभिन्न खेलों से जुड़े युवा खिलाड़ियों ने विद्यार्थियों के साथ अपने अनुभव साझा किए। रेसलिंग खिलाड़ी आर्यन ने खेलों में अनुशासन, फिटनेस और मानसिक मजबूती के महत्व पर प्रकाश डाला। वहीं गौतम बुद्ध नगर की फुटबॉल खिलाड़ी समृद्धि त्रिपाठी ने टीमवर्क, नेतृत्व और आत्मविश्वास को सफलता की अहम कुंजी बताया। फेंसिंग खिलाड़ी प्रकृति शर्मा ने लगातार अभ्यास, एकाग्रता और आत्मविश्वास को खेलों में सफलता का आधार बताया।कार्यक्रम के दौरान ‘खेल की बात पीएम के साथ’ के तहत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लाइव संवाद का प्रसारण भी किया गया। प्रधानमंत्री ने युवाओं को खेलों से जुड़ने और फिटनेस को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने खेलों को केवल पदक जीतने का माध्यम न मानकर अनुशासन, आत्मविश्वास, टीम भावना और व्यक्तित्व विकास का महत्वपूर्ण जरिया बताया।इस अवसर पर आर्यन, समृद्धि त्रिपाठी और प्रकृति शर्मा को उनकी खेल उपलब्धियों तथा युवाओं को प्रेरित करने के लिए सम्मानित किया गया। इसके साथ ही नशा मुक्ति जागरूकता सत्र का आयोजन कर विद्यार्थियों को नशे के शारीरिक, मानसिक और सामाजिक दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया गया। विद्यार्थियों से खेल और सकारात्मक गतिविधियों से जुड़कर स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का आह्वान किया गया।डीन, स्टूडेंट वेलफेयर डॉ. प्रमोद कुमार ने कहा कि खेल युवाओं को केवल शारीरिक रूप से फिट नहीं बनाते, बल्कि उनमें अनुशासन, जिम्मेदारी और टीम भावना भी विकसित करते हैं। उन्होंने कहा कि नशे से दूर रहकर स्वस्थ एवं सक्रिय जीवनशैली अपनाना आज के युवाओं के लिए बेहद जरूरी है। एनएसएस के माध्यम से विद्यार्थियों को खेल और सामाजिक जिम्मेदारियों से जोड़ने का लगातार प्रयास किया जा रहा है।कार्यक्रम में एनएसएस सेल की कोऑर्डिनेटर डॉ. शांति नारायण, डॉ. सुमन लता धर, स्पोर्ट्स ऑफिसर रिशांक अग्रवाल सहित विभिन्न विभागों के हेड, डीन, फैकल्टी मेंबर्स, स्टाफ और बड़ी संख्या में विद्यार्थी मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button