4 प्रतिशत आबादी से वंचित किसानों ने की प्रेस वार्ता, 2 सितंबर को शांतिपूर्ण पैदल मार्च का ऐलान
4 प्रतिशत आबादी से वंचित किसानों ने की प्रेस वार्ता, 2 सितंबर को शांतिपूर्ण पैदल मार्च का ऐलान

ग्रेटर नोएडा, 27 अगस्त 2026। ग्रेटर नोएडा प्रेस क्लब में गुरुवार को 4 प्रतिशत आबादी के लाभ से वंचित पीड़ित किसानों ने प्रेस वार्ता कर अपनी लंबे समय से चली आ रही मांगों और समस्याओं को उठाया। किसानों ने ऐलान किया कि आगामी 2 सितंबर, बुधवार को सुबह 10 बजे घोड़ी-बजेड़ा शहीद पार्क से ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण तक शांतिपूर्ण पैदल मार्च निकाला जाएगा।किसानों ने कहा कि यह आंदोलन किसी राजनीतिक नेता के नेतृत्व में या किसी संगठन के बैनर तले नहीं किया जा रहा है। 4 प्रतिशत आबादी के लाभ से वंचित किसान स्वयं अपनी समस्याओं और अधिकारों के लिए संघर्ष कर रहे हैं।
किसानों ने स्पष्ट किया कि उनका उद्देश्य शांतिपूर्ण एवं लोकतांत्रिक तरीके से अपनी मांगों को शासन-प्रशासन तक पहुंचाना है। उन्होंने क्षेत्र के सभी पीड़ित एवं वंचित किसानों से 2 सितंबर को बड़ी संख्या में शहीद पार्क पहुंचकर पैदल मार्च में शामिल होने और अपनी एकजुटता प्रदर्शित करने की अपील की।प्रेस वार्ता के दौरान संतराम प्रधान, भीम सिंह, रूपा सिंह, दयाराम शर्मा, मुखिया सहित अन्य किसान मौजूद रहे।




