गौतमबुद्धनगर बार एसोसिएशन में 220 अधिवक्ताओं को चैम्बर आवंटन के लिए हुआ ड्रा
गौतमबुद्धनगर बार एसोसिएशन में 220 अधिवक्ताओं को चैम्बर आवंटन के लिए हुआ ड्रा

ग्रेटर नोएडा। जनपद दीवानी एवं फौजदारी बार एसोसिएशन गौतमबुद्धनगर के सभागार में गुरुवार, 27 अगस्त 2026 को चैम्बर विनिवेशन (आवंटन) के लिए ड्रा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम बार एसोसिएशन के अध्यक्ष मनोज भाटी (बौड़ाकी) एडवोकेट की अध्यक्षता तथा बार सचिव शोभा राम चन्दीला के संचालन में संपन्न हुआ।बार एसोसिएशन की वर्तमान कार्यकारिणी एवं चैम्बर निर्माण कमेटी द्वारा ड्रा के माध्यम से 220 अधिवक्ताओं को चैम्बर चिन्हित किए गए। ड्रा की प्रक्रिया शांतिपूर्ण एवं पारदर्शी तरीके से संपन्न हुई।इस अवसर पर बार एसोसिएशन की वर्तमान कार्यकारिणी, चैम्बर निर्माण कमेटी के सदस्य, वरिष्ठ अधिवक्तागण सहित बड़ी संख्या में युवा अधिवक्ता मौजूद रहे। ड्रा संपन्न होने के बाद अधिवक्ताओं में खुशी का माहौल देखने को मिला।कार्यक्रम के दौरान चैम्बर आवंटन की प्रक्रिया को लेकर अधिवक्ताओं ने संतोष व्यक्त किया और बार एसोसिएशन की कार्यकारिणी एवं चैम्बर निर्माण कमेटी के प्रयासों की सराहना की।




