GautambudhnagarGreater noida news

इंटर स्कूल कराटे चैंपियनशिप में ऑक्सफोर्ड ग्रीन पब्लिक स्कूल, खेड़ा का शानदार प्रदर्शन

इंटर स्कूल कराटे चैंपियनशिप में ऑक्सफोर्ड ग्रीन पब्लिक स्कूल, खेड़ा का शानदार प्रदर्शन

ग्रेटर नोएडा। प्रमिनेंस वर्ल्ड स्कूल द्वारा 8 अगस्त 2026 को आयोजित इंटर स्कूल कराटे चैंपियनशिप-2026 में ऑक्सफोर्ड ग्रीन पब्लिक स्कूल, खेड़ा के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम रोशन किया। प्रतियोगिता में करीब 15 से 20 स्कूलों के खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया, जिसमें ऑक्सफोर्ड ग्रीन पब्लिक स्कूल के 17 विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता में विद्यालय के खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया। खिलाड़ियों ने अपनी मेहनत, अनुशासन और खेल भावना का परिचय देते हुए विभिन्न श्रेणियों में पदक हासिल किए।

स्वर्ण पदक विजेता

रितिक वर्मा

हिमांशु

दक्ष

महिका

मोनिका

फहीम

रजत पदक विजेता

देव

चित्रा

शाद

संस्कार

त्रिशा

कलप

कांस्य पदक विजेता

पार्थ

उमरा

नेहा

तिशु

छवि

विद्यार्थियों की इस शानदार उपलब्धि पर विद्यालय प्रबंधन, शिक्षकों और अभिभावकों ने सभी विजेता खिलाड़ियों को बधाई दी। साथ ही कराटे कोच अंकुर भाटी के मार्गदर्शन और योगदान की भी सराहना की गई।

विद्यालय प्रबंधन ने सभी खिलाड़ियों एवं कोच अंकुर भाटी को इस उपलब्धि के लिए शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Related Articles

Back to top button