GautambudhnagarGreater noida news

पटेल जयंती को ऐतिहासिक बनाने के लिए गुर्जर महासभा ने भरी हुंकार,29 अक्टूबर को तालकटोरा स्टेडियम में जुटेगा गुर्जर समाज, तैयारियों को लेकर ग्रेटर नोएडा में महामंथन

पटेल जयंती को ऐतिहासिक बनाने के लिए गुर्जर महासभा ने भरी हुंकार,29 अक्टूबर को तालकटोरा स्टेडियम में जुटेगा गुर्जर समाज, तैयारियों को लेकर ग्रेटर नोएडा में महामंथन

राष्ट्रीय, प्रदेश व जिला पदाधिकारियों ने बनाई रणनीति, एकजुट होकर दिल्ली पहुंचने का किया आह्वान

ग्रेटर नोएडा। अखिल भारतीय गुर्जर महासभा के तत्वावधान में 29 अक्टूबर को तालकटोरा स्टेडियम, नई दिल्ली में आयोजित होने वाली सरदार वल्लभभाई पटेल जयंती को भव्य एवं ऐतिहासिक बनाने की तैयारियां तेज हो गई हैं। इसी क्रम में गामा-2, ग्रेटर नोएडा स्थित राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सविंदर भाटी कार्यालय पर महासभा की महत्वपूर्ण बैठक एवं परिचय सम्मेलन का आयोजन किया गया।

बैठक की अध्यक्षता अखिल भारतीय गुर्जर महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने की, जबकि संचालन राष्टीय उपाध्यक्ष चौधरी सविंदर भाटी ने किया। बैठक में दिल्ली, उत्तर प्रदेश, हरियाणा सहित विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे राष्ट्रीय, प्रदेश एवं जिला स्तरीय पदाधिकारियों और समाज के प्रमुख लोगों ने भाग लिया।बैठक के दौरान पदाधिकारियों ने परिचय के साथ-साथ 29 अक्टूबर के आयोजन को सफल बनाने के लिए अपने सुझाव रखे। वक्ताओं ने कहा कि सरदार वल्लभभाई पटेल राष्ट्रीय एकता, दृढ़ संकल्प और संगठन शक्ति के प्रतीक हैं। उनकी जयंती के अवसर पर समाज की विशाल भागीदारी के माध्यम से एकता, शिक्षा, रोजगार, सामाजिक उत्थान और युवा एवं महिला सशक्तिकरण का मजबूत संदेश दिया जाएगा।बैठक में कार्यक्रम की तैयारियों, अलग-अलग क्षेत्रों से समाज के लोगों की भागीदारी, पदाधिकारियों की जिम्मेदारियों तथा अधिक से अधिक संख्या में लोगों को तालकटोरा स्टेडियम तक पहुंचाने की रणनीति पर विस्तार से चर्चा हुई।इस अवसर पर राष्ट्रीय उपाध्यक्ष के.पी. सिंह कसाना, जयप्रकाश विकल, विनोद नागर, यशवीर नागर, रामकेश चपराना, पंकज रोसा, युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष सुन्दर चौधरी, महिला राष्ट्रीय अध्यक्ष रेनू चौधरी, प्रेमकृष्ण आर्य, बाबू सिंह आर्य, अरुण भाटी, डीब्लू सिंह मुंडन, हरियाणा प्रदेश अध्यक्ष संजय छोकर, उत्तर प्रदेश अध्यक्ष दिनेश गुर्जर, सुनील भाटी, गौतमबुद्ध नगर जिलाध्यक्ष अशोक भाटी, गाजियाबाद जिलाध्यक्ष बबली कसाना, बागपत जिलाध्यक्ष कर्मवीर तोमर, सिंह राज गुर्जर, अनिल खारी, नमित भाटी, विजयपाल कसाना, ब्रजवीर प्रमुख, जितेंद्र नागर, सरगम लोहिया, संतराम भाटी, बेगराज प्रधान एवं तेजपाल प्रधान सहित बड़ी संख्या में समाज के सरदार एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

बैठक में उपस्थित पदाधिकारियों ने एक स्वर में कहा कि 29 अक्टूबर का आयोजन केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि समाज की एकजुटता, स्वाभिमान और संगठन शक्ति का विशाल प्रदर्शन होगा।अंत में सभी पदाधिकारियों एवं समाज के गणमान्य लोगों ने “एकजुट समाज–सशक्त समाज” का संदेश देते हुए अधिक से अधिक संख्या में 29 अक्टूबर को तालकटोरा स्टेडियम, नई दिल्ली पहुंचकर पटेल जयंती समारोह को ऐतिहासिक बनाने का आह्वान किया।

Related Articles

Back to top button