GautambudhnagarGreater noida news

बिलासपुर में मुथूट फाइनेंस की नई शाखा का शुभारंभ, क्षेत्रवासियों को मिलेगी गोल्ड लोन की बेहतर सुविधा

बिलासपुर में मुथूट फाइनेंस की नई शाखा का शुभारंभ, क्षेत्रवासियों को मिलेगी गोल्ड लोन की बेहतर सुविधा

बिलासपुर। बिलासपुर में मुथूट फाइनेंस की नई शाखा का भव्य उद्घाटन समारोह आयोजित किया गया, जिसमें क्षेत्र के सैकड़ों लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। शाखा का शुभारंभ बिलासपुर निवासी प्रवीण तायल ने फीता काटकर किया।इस अवसर पर शाखा प्रमुख शैलेश राघव ने बताया कि नई शाखा बस अड्डे के पास, फलक लाइफलाइन हॉस्पिटल के बराबर में खोली गई है। उन्होंने कहा कि इस शाखा के माध्यम से क्षेत्र के लोगों को गोल्ड लोन सहित मुथूट फाइनेंस की विभिन्न वित्तीय सेवाओं का लाभ आसानी से उपलब्ध होगा। इससे स्थानीय लोगों को बेहतर और त्वरित सेवाएं मिलेंगी तथा उन्हें दूर जाने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी।

उद्घाटन समारोह में जूनियर रिलेशनशिप एग्जीक्यूटिव ऋतिक कुशवाहा, रीजनल एडमिन मैनेजर धीरेंद्र कुमार, रीजनल एडमिन मैनेजर हिमांशु कुमार, आईटी मैनेजर मोहित कुमार तथा मार्केटिंग मैनेजर अमन गैंगवार सहित कंपनी के अन्य अधिकारी एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

शाखा के शुभारंभ पर उपस्थित लोगों ने नई सुविधा मिलने पर प्रसन्नता व्यक्त की और मुथूट फाइनेंस की टीम को शुभकामनाएं दीं।इस मौके पर यश तायल,माजिद ख़ान,वसीम सलमानी,डॉक्टर अफ़ज़ल,सलमान सैफ़ी भी मौजूद रहे

Related Articles

Back to top button