जलवायु विहार में 9 अगस्त को महिलाओं के लिए होगा भव्य सावन महोत्सव
जलवायु विहार में 9 अगस्त को महिलाओं के लिए होगा भव्य सावन महोत्सव

ग्रेटर नोएडा। जलवायु विहार रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन (आरडब्ल्यूए) द्वारा शी इंस्पायर फाउंडेशन एवं यथार्थ सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल के सहयोग से “सावन का जादू– आया सावन झूम के” कार्यक्रम का आयोजन रविवार, 9 अगस्त को जलवायु विहार सामुदायिक भवन, फाई-2, ग्रेटर नोएडा में किया जाएगा। यह आयोजन विशेष रूप से महिलाओं को समर्पित होगा, जिसमें सावन की पारंपरिक संस्कृति, लोक परंपराओं और महिला सशक्तिकरण का सुंदर संगम देखने को मिलेगा।आयोजकों के अनुसार कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं को एक ऐसा मंच प्रदान करना है, जहां वे सावन के उल्लास के बीच सांस्कृतिक गतिविधियों, गीत-संगीत, नृत्य और आपसी मेलजोल का आनंद ले सकें। कार्यक्रम की शुरुआत शाम 4 बजे से 5 बजे तक वृक्षारोपण अभियान के साथ होगी। इसके बाद शाम 5 बजे से सांस्कृतिक संध्या का आयोजन होगा, जिसमें सावन पर आधारित प्रस्तुतियां, पारंपरिक गीत-संगीत, नृत्य एवं अन्य मनोरंजक कार्यक्रम आकर्षण का केंद्र रहेंगे।कार्यक्रम में यथार्थ सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल स्वास्थ्य जागरूकता से जुड़े संदेशों के माध्यम से सहभागिता करेगा, जबकि शी इंस्पायर फाउंडेशन महिलाओं के सामाजिक एवं व्यक्तिगत सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से अपनी भूमिका निभाएगा।इस आयोजन को सफल बनाने में वेलवेट टच एटेलियर, औरम स्वास्थ्य, पीतांबरा, मैच माई यूनी, अल्पाइन फर्स्ट स्टेप प्री-स्कूल, द वाटर बेसिक्स तथा मार्कगुरु सहित कई संस्थानों का सहयोग प्राप्त हो रहा है।
आरडब्ल्यूए ने जलवायु विहार की सभी महिला निवासियों से पारंपरिक परिधान पहनकर अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की है, ताकि सावन की हरियाली, संस्कृति और उत्साह से भरपूर इस आयोजन को यादगार बनाया जा सके।




