GautambudhnagarGreater noida news

बिलासपुर क्षेत्र के श्रद्धालुओं द्वारा प्रथम गौमुख डाक कांवड़ यात्रा का हुआ शुभारंभ

बिलासपुर क्षेत्र के श्रद्धालुओं द्वारा प्रथम गौमुख डाक कांवड़ यात्रा का हुआ शुभारंभ

बिलासपुर (ग्रेटर नोएडा), 5 अगस्त। बिलासपुर क्षेत्र के श्रद्धालुओं द्वारा प्रथम गौमुख डाक कांवड़ यात्रा का बुधवार को विधि-विधान एवं “हर-हर महादेव” के जयघोष के साथ शुभारंभ किया गया। यह डाक कांवड़ उत्तराखंड के गौमुख (यमुनोत्री क्षेत्र) से पवित्र गंगाजल लेकर शिव मंदिर, बिलासपुर (ग्रेटर नोएडा) पहुंचेगी, जहां भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक किया जाएगा। यात्रा के शुभारंभ अवसर पर बड़ी संख्या में शिवभक्त एवं क्षेत्रवासी उपस्थित रहे। श्रद्धालुओं ने यात्रा की सफलता एवं सभी कांवड़ियों की सुरक्षित यात्रा के लिए भगवान शिव से प्रार्थना की। पूरे वातावरण में भक्तिमय माहौल रहा और “बम-बम भोले” तथा “हर-हर महादेव” के जयघोष गूंजते रहे

Related Articles

Back to top button