अगस्त क्रांति पर भ्रष्टाचार के खिलाफ 7 अगस्त से करेंगे आंदोलन की शुरुआत।
अगस्त क्रांति पर भ्रष्टाचार के खिलाफ 7 अगस्त से करेंगे आंदोलन की शुरुआत।

ग्रेटर नोएडा: गौतम बुद्ध नगर के विभिन्न विभागों में बढ़ते हुए भ्रष्टाचार के खिलाफ करप्शन फ्री इंडिया संगठन ने ग्रेटर नोएडा प्रेस क्लब एव ग्रेटर नोएडा जर्नलिस्ट प्रेस क्लब में प्रेस वार्ता कर अगस्त महीने में अगस्त क्रांति के अवसर पर होने वाले गौतम बुद्ध नगर के विभिन्न विभागों में बढ़ते हुए भ्रष्टाचार के खिलाफ आंदोलन की जानकारी दी।करप्शन फ्री इंडिया संगठन के संस्थापक चौधरी प्रवीण भारतीय व आलोक नागर ने बताया कि गौतमबुद्धनगर के भूजल विभाग खाद्य विभाग शिक्षा व चिकित्सा विभाग परिवहन विभाग तीनों प्राधिकरण एवं तीनों तहसीलों में भ्रष्टाचार चरम सीमा पर है जिस कारण फरियादी अपनी समस्या के समाधान के लिए कई महीनो तक चक्कर काटते रहते हैं उसके बावजूद भी उनकी समस्या का समाधान नहीं होता। चौधरी प्रवीण भारतीय ने बताया कि वही इन सभी संबंधित विभागों के कर्मचारी समस्याओं के समाधान हेतु किसान,मजदूर एवं आम आदमी से सुविधा शुल्क के नाम पर पैसा लेकर भ्रष्टाचार एवं मानसिक प्रताड़ित किया जाता है। मास्टर दिनेश नागर ने बताया कि जिस तरह देश को आजाद कराने के लिए 8 अगस्त 1942 को महात्मा गांधी जी ने मुंबई से नारा दिया अंग्रेजों भारत छोड़ो उसी तर्ज पर आजादी के 80 वर्ष बाद करप्शन फ्री इंडिया संगठन ने 7 अगस्त 2026 से आंदोलन की शुरुआत करते हुए भ्रष्ट अधिकारी व कर्मचारियों को संबोधित करते हुए भ्रष्टाचारियों जिला मुख्यालय छोड़ो के नारे के साथ आंदोलन की शुरुआत करेंगे। इन सभी समस्याओं के समाधान हेतु करप्शन फ्री इंडिया संगठन 7 अगस्त 2026 से अगस्त क्रांति के रूप में प्रथम आंदोलन जिला मुख्यालय सूरजपुर के प्रांगण में किया जाएगा।इस दौरान- चौधरी प्रवीण भारतीय आलोक नागर डॉ शीतल प्रसाद (मुख्य संरक्षण) मास्टर दिनेश नागर बलराज हूंण मुकेश कसाना चौधरी प्रेमराज भाटी शिव कुमार कसाना ब्रह्मपाल सिंह कपसिया गौरव भाटी आदि लोग मौजूद रहे।




