GautambudhnagarGreater noida news

दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल में वृक्षारोपण अभियान, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल में वृक्षारोपण अभियान, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

ग्रेटर नोएडा। पर्यावरण संरक्षण एवं सतत विकास को बढ़ावा देने के उद्देश्य से दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, नॉलेज पार्क-III, ग्रेटर नोएडा में भारत विकास परिषद की विवेकानन्द शाखा के सहयोग से भव्य वृक्षारोपण अभियान का आयोजन किया गया। अभियान में विद्यालय के विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं भारत विकास परिषद के पदाधिकारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी देखभाल का संकल्प लिया।
कार्यक्रम में विद्यालय की निदेशक कंचन कुमारी एवं प्रधानाचार्या डॉ. हीमा शर्मा की गरिमामयी उपस्थिति रही। इस अवसर पर निदेशक श्रीमती कंचन कुमारी ने कहा कि “प्रकृति हमें जीवन के लिए आवश्यक हर संसाधन उपलब्ध कराती है। इसलिए उसकी रक्षा करना, अधिक से अधिक वृक्ष लगाना और पर्यावरण को सुरक्षित रखना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है।” उन्होंने विद्यार्थियों से पर्यावरण संरक्षण को अपने दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने का आह्वान किया।अभियान में भारत विकास परिषद की विवेकानन्द शाखा के अध्यक्ष विवेक अरोरा, सचिव डॉ. निधि माहेश्वरी, कोषाध्यक्ष राजीव जैन सहित पर्यावरण टोली के राकेश रिखी, निर्मल शर्मा, माया कर्ण, डॉ. हरिओम शर्मा, राशि पाठक एवं रावत ने सक्रिय सहभागिता निभाई। सभी अतिथियों, विद्यार्थियों एवं शिक्षकों ने विद्यालय परिसर में पौधारोपण कर हरित, स्वच्छ और सतत भविष्य के निर्माण का संकल्प लिया।विद्यालय प्रबंधन ने बताया कि ऐसे कार्यक्रम विद्यार्थियों में पर्यावरण के प्रति संवेदनशीलता विकसित करने के साथ-साथ उन्हें प्रकृति संरक्षण की व्यावहारिक सीख भी प्रदान करते हैं। सामुदायिक सहभागिता और अनुभवात्मक शिक्षण पर आधारित यह पहल विद्यार्थियों को जिम्मेदार एवं जागरूक नागरिक बनाने की दिशा में विद्यालय की सतत प्रतिबद्धता को दर्शाती है

Related Articles

Back to top button