जीएनआईटी ने क्वेरे ई-टेक्नोलॉजीज प्राइवेट लिमिटेड के साथ किया एमओयू, छात्रों को मिलेगा प्रशिक्षण, इंटर्नशिप और प्लेसमेंट का बेहतर अवसर
जीएनआईटी ने क्वेरे ई-टेक्नोलॉजीज प्राइवेट लिमिटेड के साथ किया एमओयू, छात्रों को मिलेगा प्रशिक्षण, इंटर्नशिप और प्लेसमेंट का बेहतर अवसर

ग्रेटर नोएडा ।चेयरमैन बी. एल. गुप्ता के मार्गदर्शन में ग्रेटर नोएडा इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (GNIT), नॉलेज पार्क-2, ग्रेटर नोएडा ने देश की अग्रणी प्रौद्योगिकी कंपनी Quaere E-Technologies Pvt. Ltd. के साथ एक महत्वपूर्ण समझौता ज्ञापन (Memorandum of Understanding – MoU) पर हस्ताक्षर किए।करीब 19 वर्षों के औद्योगिक अनुभव वाली क्वेरे ई-टेक्नोलॉजीज सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट, डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन, ई-लर्निंग सॉल्यूशंस और एंटरप्राइज टेक्नोलॉजी सेवाओं के क्षेत्र में अग्रणी कंपनी है। वर्ष 2007 से कंपनी कॉर्पोरेट, सरकारी और शैक्षणिक संस्थानों को नवीन तकनीकी समाधान एवं सेवाएं प्रदान कर रही है।इस एमओयू का उद्देश्य शिक्षा और उद्योग के बीच मजबूत सहयोग स्थापित करना तथा विद्यार्थियों को प्रशिक्षण, कौशल विकास, उद्योग से जुड़ाव, इंटर्नशिप, प्लेसमेंट और कॉर्पोरेट एक्सपोजर जैसे महत्वपूर्ण अवसर उपलब्ध कराना है, जिससे वे भविष्य की औद्योगिक आवश्यकताओं के अनुरूप खुद को तैयार कर सकें।
एमओयू पर जीएनआईटी की ओर से निदेशक डॉ. परविंदर बंगड़ ने हस्ताक्षर किए, जबकि Quaere E-Technologies Pvt. Ltd. की ओर से डायरेक्टर – कैपेसिटी बिल्डिंग एवं स्ट्रेटेजिक ग्रोथ सुश्री याशी अस्थाना ने समझौते पर हस्ताक्षर किए।इस अवसर पर क्वेरे ई-टेक्नोलॉजीज के मैनेजर – ट्रेनिंग एंड कॉर्पोरेट रिलेशंस श्री अक्षत पाठक तथा जीएनआईटी की हेड – ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट श्रीमती कृष्णा प्रिया भी उपस्थित रहीं।
संस्थान प्रबंधन ने बताया कि यह साझेदारी विद्यार्थियों के लिए व्यावहारिक शिक्षा, प्रोफेशनल स्किल डेवलपमेंट, उद्योग विशेषज्ञों से संवाद, इंटर्नशिप, प्लेसमेंट और करियर निर्माण के नए द्वार खोलेगी। साथ ही यह सहयोग छात्रों को उद्योग की वास्तविक आवश्यकताओं के अनुरूप तैयार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
जीएनआईटी ने विश्वास व्यक्त किया कि Quaere E-Technologies Pvt. Ltd. के साथ यह साझेदारी दोनों संस्थानों के लिए लाभदायक साबित होगी तथा विद्यार्थियों को उद्योग के अनुरूप दक्ष, सक्षम और रोजगार योग्य पेशेवर बनाने में मील का पत्थर सिद्ध होगी।




