GautambudhnagarGreater noida news

इन्वेस्ट यूपी की पीएमयू टीम ने आईटीएस इंजीनियरिंग कॉलेज के इन्क्यूबेशन सेंटर का किया दौरा, स्टार्टअप इकोसिस्टम को मिलेगा नया बल

इन्वेस्ट यूपी की पीएमयू टीम ने आईटीएस इंजीनियरिंग कॉलेज के इन्क्यूबेशन सेंटर का किया दौरा, स्टार्टअप इकोसिस्टम को मिलेगा नया बल

ग्रेटर नोएडा | उत्तर प्रदेश में स्टार्टअप और नवाचार आधारित उद्यमिता को नई गति देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल के तहत इन्वेस्ट यूपी के उद्यमिता विकास प्रकोष्ठ (EDC) की परियोजना प्रबंधन इकाई (PMU) ने आईटीएस इंजीनियरिंग कॉलेज, ग्रेटर नोएडा स्थित नवरचना फाउंडेशन फॉर एंटरप्रेन्योरशिप डेवलपमेंट (इन्क्यूबेशन सेंटर) का भ्रमण किया।प्रतिनिधिमंडल में सैयद वसीम, बिपिन बिहारी दुबे, अंशुमान सिंह और मनाली महेश्वरी शामिल रहे। टीम ने इन्क्यूबेशन सेंटर के नेतृत्व, स्टार्टअप संस्थापकों और संस्थान के प्रतिनिधियों के साथ विस्तृत संवाद कर स्टार्टअप सहायता तंत्र, नवाचार आधारित उद्यमिता और इन्क्यूबेशन प्रणाली की कार्यप्रणाली का अवलोकन किया।भ्रमण के दौरान प्रतिनिधिमंडल को सेंटर की उपलब्धियों, स्टार्टअप पोर्टफोलियो, अत्याधुनिक सुविधाओं, सरकारी सहयोग से संचालित कार्यक्रमों तथा नवाचार को बढ़ावा देने के प्रयासों की जानकारी दी गई। इस अवसर पर इन्वेस्ट यूपी और नवरचना फाउंडेशन के बीच सहयोग को और मजबूत बनाने, नीति समर्थन, वित्तीय सहायता, मेंटरशिप और मार्केट लिंकज के माध्यम से स्टार्टअप्स की तेज़ प्रगति सुनिश्चित करने पर भी चर्चा हुई।

प्रतिनिधिमंडल ने विभिन्न स्टार्टअप्स के संस्थापकों से मुलाकात कर उनके नवाचारों, तकनीकी समाधानों और व्यावसायीकरण की यात्रा को समझा। यह दौरा युवा उद्यमियों के लिए अपने नवाचार प्रस्तुत करने और उत्तर प्रदेश स्टार्टअप नीति सहित विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने संबंधी महत्वपूर्ण मार्गदर्शन प्राप्त करने का प्रभावी मंच साबित हुआ।

आईटीएस इंजीनियरिंग कॉलेज के नवरचना फाउंडेशन फॉर एंटरप्रेन्योरशिप डेवलपमेंट के नेतृत्व ने पीएमयू टीम का स्वागत करते हुए उत्तर प्रदेश सरकार के साथ मिलकर राज्य में सशक्त, नवाचार-आधारित स्टार्टअप इकोसिस्टम विकसित करने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।

यह भ्रमण शिक्षा, उद्योग और सरकार के बीच सहयोग को नई मजबूती प्रदान करने के साथ-साथ स्टार्टअप इंडिया, StartInUP, आत्मनिर्भर भारत और विकसित भारत @2047 के विज़न को साकार करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

Related Articles

Back to top button