GautambudhnagarGreater noida news

दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल में महिला सशक्तिकरण पर प्रेरणादायी कार्यक्रम हुआ आयोजित

दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल में महिला सशक्तिकरण पर प्रेरणादायी कार्यक्रम हुआ आयोजित

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, नॉलेज पार्क-III, ग्रेटर नोएडा में महिला सशक्तिकरण एवं राष्ट्र निर्माण विषय पर एक प्रेरणादायी कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि चौधरी बच्चू सिंह बैसला, राष्ट्र संगठन महामंत्री एवं वरिष्ठ समाजसेवी, रहे। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता एवं प्रमुख संयोजक प्रो. बी. एस. रावत ने कार्यक्रम की रूपरेखा प्रस्तुत करते हुए महिला सशक्तिकरण, सामाजिक जागरूकता एवं राष्ट्र निर्माण में शिक्षा की भूमिका पर अपने विचार व्यक्त किए।

इस अवसर पर विद्यालय की डायरेक्टर कंचन कुमारी एवं प्रिंसिपल डॉ. हेमा शर्मा को शिक्षा एवं समाज के प्रति उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए मुख्य अतिथि एवं अन्य विशिष्ट अतिथियों द्वारा सम्मानित किया गया। विद्यालय की ओर से अतिथियों को स्मृति-चिह्न भेंट कर सम्मान व्यक्त किया गया।अपने संबोधन में डायरेक्टर कंचन कुमारी ने कहा कि महिला सशक्तिकरण एक सशक्त एवं विकसित राष्ट्र की आधारशिला है तथा प्रत्येक बेटी को शिक्षा, सुरक्षा एवं समान अवसर मिलना आवश्यक है। प्रिंसिपल डॉ. हेमा शर्मा ने शिक्षा को महिलाओं के आत्मनिर्भर एवं नेतृत्वकर्ता बनने का सबसे प्रभावी माध्यम बताते हुए विद्यार्थियों को नारी सम्मान और समानता के मूल्यों को अपनाने के लिए प्रेरित किया।

मुख्य अतिथि चौधरी बच्चू सिंह बैसला ने कहा कि महिला सशक्तिकरण केवल महिलाओं के अधिकारों का विषय नहीं, बल्कि आत्मनिर्भर भारत के निर्माण का आधार है। उन्होंने समाज से बेटियों की शिक्षा, सुरक्षा एवं सम्मान को सर्वोच्च प्राथमिकता देने का आह्वान किया।कार्यक्रम का समापन महिला सम्मान, समानता एवं राष्ट्र निर्माण के प्रति सामूहिक संकल्प के साथ हुआ।

Related Articles

Back to top button