GautambudhnagarGreater noida news

ग्राम अस्तौली के ईशान भाटी ने जोनल जूनियर बॉक्सिंग चैंपियनशिप में जीता रजत पदक, राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए भी हुआ चयन

ग्राम अस्तौली के ईशान भाटी ने जोनल जूनियर बॉक्सिंग चैंपियनशिप में जीता रजत पदक, राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए भी हुआ चयन

ग्रेटर नोएडा। देहरादून में 2 अगस्त 2026 को आयोजित तीन राज्यों—उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और पश्चिमी उत्तर प्रदेश—की जोनल जूनियर बॉक्सिंग चैंपियनशिप में ग्राम अस्तौली के होनहार खिलाड़ी ईशान भाटी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए रजत पदक अपने नाम किया। इस उपलब्धि के साथ ही उनका चयन आगामी राष्ट्रीय जूनियर बॉक्सिंग प्रतियोगिता के लिए भी हो गया है, जो 8 अक्टूबर 2026 से गुरुग्राम (गुरुगांव) में आयोजित होगी।ईशान भाटी, जो वर्तमान में ऑक्सफोर्ड ग्रीन पब्लिक स्कूल के छात्र हैं और कक्षा 11वीं में अध्ययनरत हैं, ने अपनी मेहनत और लगन से क्षेत्र का नाम रोशन किया है। इससे पहले भी राजस्थान के सीकर स्थित गुरु कृपा स्कूल में पढ़ाई के दौरान उन्होंने स्कूल एवं स्टेट स्तर की कई बॉक्सिंग प्रतियोगिताओं में पदक जीतकर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया था।ईशान के पिता दीपक नम्बरदार एक किसान हैं। एक किसान परिवार से निकलकर राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचना पूरे क्षेत्र के लिए गर्व की बात मानी जा रही है। ईशान की इस सफलता से पूरे गांव अस्तौली में खुशी का माहौल है और ग्रामीणों ने परिवार को शुभकामनाएं दी हैं।ईशान के चाचा अमित भाटी ने बताया कि ईशान बचपन से ही मेहनती और अनुशासित खिलाड़ी हैं। बॉक्सिंग के प्रति उनका समर्पण ही उनकी सबसे बड़ी ताकत है। उन्होंने कहा कि परिवार हर कदम पर ईशान का पूरा सहयोग करेगा ताकि वह राष्ट्रीय स्तर पर भी उत्कृष्ट प्रदर्शन कर सके।परिवार के सदस्य जगमाल सिंह एडवोकेट, शिवकुमार सिंह एडवोकेट, बबलू भाटी और योगेश भाटी (मैनेजर, पटेल इंटर कॉलेज) ने भी ईशान की उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।किसान नेता सूरज भाटी ने कहा कि ईशान एक संस्कारी और प्रतिष्ठित परिवार से आते हैं। उनके परदादा स्वर्गीय हरि सिंह नम्बरदार का क्षेत्र में सम्मानित व्यक्तित्व रहा है। आज ईशान ने अपनी मेहनत से पूरे गांव और क्षेत्र का नाम रोशन किया है, जिस पर सभी ग्रामीण गर्व महसूस कर रहे हैं।अब सभी की निगाहें अक्टूबर में होने वाली राष्ट्रीय जूनियर बॉक्सिंग प्रतियोगिता पर हैं, जहां ईशान भाटी से एक और शानदार प्रदर्शन की उम्मीद की जा रही है।

Related Articles

Back to top button