GautambudhnagarGreater noida news

दादरी में हुई आत्मनिर्भर भारत संकल्प सभा में उमड़ा जनसैलाब, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं केंद्रीय राज्य मंत्री पंकज चौधरी, क्षेत्रीय अध्यक्ष नवाब सिंह नागर का हुआ भव्य स्वागत

दादरी में हुई आत्मनिर्भर भारत संकल्प सभा में उमड़ा जनसैलाब, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं केंद्रीय राज्य मंत्री पंकज चौधरी, क्षेत्रीय अध्यक्ष नवाब सिंह नागर का हुआ भव्य स्वागत

ग्रेटर नोएडा/दादरी। भारतीय जनता पार्टी द्वारा आयोजित “आत्मनिर्भर भारत संकल्प सभा” एवं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष तथा केंद्रीय राज्य मंत्री पंकज चौधरी और क्षेत्रीय अध्यक्ष नवाब सिंह नागर के अभिनंदन समारोह का भव्य आयोजन सोमवार को दादरी स्थित आर.वी. नॉर्थलैंड इंस्टीट्यूट में हुआ। कार्यक्रम में हजारों की संख्या में कार्यकर्ताओं, जनप्रतिनिधियों और नागरिकों की मौजूदगी ने आयोजन को ऐतिहासिक बना दिया।सभा में क्षेत्रीय अध्यक्ष नवाब सिंह नागर, भाजपा राष्ट्रीय सचिव एवं राज्यसभा सांसद सुरेंद्र सिंह नागर, पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं सांसद डॉ. महेश शर्मा, पूर्व क्षेत्रीय अध्यक्ष सतेन्द्र शिशोदिया, प्रदेश मंत्री महामेधा नागर, नोएडा विधायक पंकज सिंह, जिला प्रभारी प्रमोद गुप्ता, जिलाध्यक्ष अभिषेक शर्मा, नोएडा महानगर अध्यक्ष महेश चौहान, दादरी विधायक तेजपाल नागर, जेवर विधायक धीरेन्द्र सिंह, एमएलसी श्रीचंद शर्मा, एमएलसी नरेंद्र भाटी, जिला पंचायत अध्यक्ष अमित चौधरी सहित अनेक वरिष्ठ नेता मंचासीन रहे।अपने संबोधन में पंकज चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत आत्मनिर्भरता की दिशा में तेज़ी से आगे बढ़ रहा है। केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं ने गरीब, किसान, महिला, युवा और उद्यमियों को नई ऊर्जा और अवसर प्रदान किए हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से सरकार की उपलब्धियों और योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाने का आह्वान करते हुए कहा कि मजबूत बूथ ही भाजपा की सबसे बड़ी ताकत है और संगठन की मजबूती से ही प्रदेश में तीसरी बार भाजपा सरकार बनाने का लक्ष्य पूरा होगा।उन्होंने कहा कि वर्ष 2017 से पहले उत्तर प्रदेश में भ्रष्टाचार, अराजकता और गुंडाराज का माहौल था, जबकि आज मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में कानून व्यवस्था मजबूत हुई है और अपराधियों में कानून का भय है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार समाज के हर वर्ग के विकास के लिए समर्पित होकर कार्य कर रही है और आज का युवा भी भाजपा की नीतियों पर विश्वास जता रहा है।नवाब सिंह नागर ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी राष्ट्रहित, विकास और सुशासन की राजनीति को समर्पित संगठन है। आत्मनिर्भर भारत का संकल्प केवल आर्थिक मजबूती का नहीं, बल्कि देश के स्वाभिमान और आत्मविश्वास को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने का अभियान है।डॉ. महेश शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने वैश्विक स्तर पर नई पहचान बनाई है। आत्मनिर्भर भारत अभियान युवाओं, महिलाओं, किसानों और उद्यमियों के लिए नए अवसरों का मार्ग प्रशस्त कर रहा है तथा राष्ट्र निर्माण में प्रत्येक नागरिक की भागीदारी आवश्यक है।सुरेंद्र सिंह नागर ने कहा कि भाजपा सरकार “सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास” के मंत्र पर कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि संगठन की शक्ति और कार्यकर्ताओं का समर्पण ही भाजपा की सबसे बड़ी पूंजी है।सभा के दौरान उपस्थित जनसमूह ने आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को मजबूत करने तथा केंद्र और प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया। पूरे कार्यक्रम में उत्साह, अनुशासन और राष्ट्रभक्ति का वातावरण देखने को मिला।

इस अवसर पर क्षेत्रीय महामंत्री हरीश ठाकुर, पूर्व मंत्री हरिश्चंद्र भाटी,गीता पंडित, पूर्व जिलाध्यक्ष प्रणीत भाटी, डॉ. अशोक नागर, बिजेंद्र प्रमुख, आशीष वत्स, अमित पहलवान,बिजेंद्र भाटी, रकम सिंह भाटी, गजेंद्र मावी, चैनपाल प्रधान,इंद्रजीत टाइगर, देवा भाटी, वीरेंद्र भाटी, दीपक भारद्वाज, कर्मवीर आर्य, हरेंद्र नागर, पवन नागर, राजीव सिंघल, मनोज मावी, भिखारी सिंह, सतेंद्र अवाना, ईश्वर प्रमुख, राज नागर, अन्नू पंडित, कपिल गुर्जर, राजे कसाना सहित हजारों भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button