वीर भूमि घोड़ी-बछेड़ा में 600 किलोमीटर पदयात्रा के समर्थन में एकजुट हुआ राजपूत समाज
वीर भूमि घोड़ी-बछेड़ा में 600 किलोमीटर पदयात्रा के समर्थन में एकजुट हुआ राजपूत समाज

ग्रेटर नोएडा। वीर भूमि घोड़ी-बछेड़ा में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा (ट्रस्ट), ग्रेटर नोएडा के तत्वावधान में समाज के वरिष्ठ सदस्य महिपाल सिंह मकराना द्वारा निकाली जा रही 600 किलोमीटर पदयात्रा के समर्थन में एक भव्य एकजुटता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में राजपूत समाज के लोगों ने एक स्वर में सामाजिक एकता, स्वाभिमान, भाईचारे और लोकतांत्रिक मूल्यों को सशक्त बनाने का संकल्प लिया। उपस्थित वक्ताओं ने कहा कि यह पदयात्रा समाज में जागरूकता, संगठन और आपसी समरसता को मजबूत करने का महत्वपूर्ण माध्यम बनेगी।
कार्यक्रम की अध्यक्षता पूजनीय बाबा रामदेव रावल ने की। इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष बिजेंद्र सिंह रावल, प्रदेश सचिव अरविंद सिंह चौहान, जिलाध्यक्ष राजीव ठाकुर, जिला कार्यकारी अध्यक्ष शक्ति सिंह रावल, जिला उपाध्यक्ष ओमवीर सिंह, जिला मंत्री सतवीर सिंह, जिला संरक्षक सुरेंद्र सिंह, जिला कार्यकारिणी सदस्य गोविंद सिंह, भाई सुमित तोमर, हिमांशु चौहान, विकास तोमर सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं समाज के सम्मानित लोग उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित लोगों ने सामाजिक सौहार्द, आपसी सहयोग, संगठन की मजबूती और समाजहित के कार्यों में सक्रिय भागीदारी का संकल्प लेते हुए महिपाल सिंह मकराना की पदयात्रा को अपना पूर्ण समर्थन व्यक्त किया।




