GautambudhnagarGreater noida news

गुरु रविदास जयंती पर भाजपा की समरसता संकल्प कलश यात्रा निकली, सामाजिक एकता का दिया संदेश

गुरु रविदास जयंती पर भाजपा की समरसता संकल्प कलश यात्रा निकली, सामाजिक एकता का दिया संदेश

ग्रेटर नोएडा, 2 अगस्त 2026।

भारतीय जनता पार्टी, गौतमबुद्धनगर द्वारा संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज की 650वीं जयंती, गुरु पूर्णिमा एवं समरसता संकल्प अभियान के अंतर्गत ग्रेटर नोएडा मंडल के बीटा सेक्टर में भव्य संत सम्मान समारोह एवं कलश यात्रा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में संत-महात्माओं का सम्मान कर सामाजिक समरसता, सद्भाव और राष्ट्र निर्माण का संकल्प दोहराया गया। कार्यक्रम के उपरांत निकाली गई कलश यात्रा में बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं, जनप्रतिनिधियों, मातृशक्ति एवं स्थानीय नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। यात्रा के माध्यम से सामाजिक समरसता, सांस्कृतिक एकता और भारतीय परंपराओं के संरक्षण का संदेश जन-जन तक पहुंचाया गया। जिला पंचायत अध्यक्ष अमित चौधरी ने कहा कि संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज ने अपने जीवन से समाज को समानता, सेवा, सद्भाव और मानवता का अमूल्य संदेश दिया। उनके आदर्श आज भी समाज को भेदभाव से ऊपर उठकर राष्ट्रहित में कार्य करने की प्रेरणा देते हैं। उन्होंने सभी से गुरु रविदास के विचारों को अपनाकर समरस, संगठित और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में योगदान देने का आह्वान किया। भाजपा जिलाध्यक्ष अभिषेक शर्मा ने कहा कि समरसता संकल्प अभियान समाज के प्रत्येक वर्ग को साथ लेकर चलने का अभियान है। गुरु रविदास महाराज के विचार सामाजिक समरसता, समान अवसर और राष्ट्रसेवा की भावना को मजबूत करते हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास’ के संकल्प के साथ अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुंचाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने बताया कि ग्रेटर नोएडा मंडल से प्रारंभ हुई यह कलश यात्रा दनकौर एवं रबूपुरा मंडल के लिए रवाना हुई है। इसी प्रकार यह यात्रा जिले के सभी 11 मंडलों में भ्रमण कर सामाजिक समरसता और संतों के संदेश का व्यापक प्रचार-प्रसार करेगी। कार्यक्रम में जिला महामंत्री धर्मेंद्र कोरी, वीरेन्द्र भाटी, धर्मेंद्र भाटी, सतेन्द्र नागर, सरदीप नागर, मीडिया प्रभारी कर्मवीर, अश्वनी गोयल आर्य, महेश शर्मा, अर्पित तिवारी, गायत्री तिवारी, गीता सागर, मनोज मावी, गजेन्द्र वाल्मीकि सहित सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button