मोहम्मद अली जौहर यूनिवर्सिटी को बचाने के लिए समाजवादी अल्पसंख्यक सभा ने सौंपा ज्ञापन
मोहम्मद अली जौहर यूनिवर्सिटी को बचाने के लिए समाजवादी अल्पसंख्यक सभा ने सौंपा ज्ञापन

ग्रेटर नोएडा।प्रशासन द्वारा जनपद रामपुर स्थित मोहम्मद अली जौहर यूनिवर्सिटी की इमारत को बिना नक्शा पास कराए निर्मित करने का हवाला दे धवस्तिकरण का नोटिस देने के विरोध में सोमवार को समाजवादी अल्पसंख्यक सभा गौतमबुद्धनगर द्वारा अल्पसंख्यक सभा के जिलाध्यक्ष अकबर खान के नेतृत्व में महामहिम राज्यपाल के नाम ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा गया। इस मौके पर समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष सुधीर भाटी ने कहा कि उत्तर प्रदेश में भाजपा के नेतृत्व वाली सरकार देश की भावना से शिक्षा के मंदिर को ध्वस्त करना चाहती है, सरकार गरीब, अल्पसंख्यक वर्ग के बच्चों को शिक्षा वचिंत करने के उद्देश्य से पक्षपातपूर्वक कार्रवाई कर रही है। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में जब शिक्षा सबसे महत्वपूर्ण है, ऐसे में शिक्षा के मंदिर को ध्वस्त करना दुर्भाग्यपूर्ण और निंदनीय है, समाजवादी पार्टी जौहर यूनिवर्सिटी को बचाने के लिए बड़ा आंदोलन करेगी और शिक्षा के मंदिर का नुकसान नहीं होने देगी। इस मौके पर समाजवादी अल्पसंख्यक सभा के जिलाध्यक्ष अकबर खान ने कहा कि मोहम्मद अली जौहर यूनिवर्सिटी में बड़ी संख्या में छात्र और छात्राएं अध्ययन कर अपने भविष्य का निर्माण कर रहे हैं, भाजपा सरकार द्वारा यूनिवर्सिटी के धवस्तीकरण का नोटिस दे हजारों छात्रों के भविष्य से खिलवाड़ कर रही है।उन्होंने कहा कि समाजवादी अल्पसंख्यक सभा ने महामहिम राज्यपाल महोदया से छात्रों के हितों के लिए प्रशासन के इस फैसले पर तत्काल रोक लगाने कि मांग की है। इस मौके पर मुख्य रूप से मेहंदी हसन, विकास भनौता, जाकिर मुनिरी, अनीश अहमद बिसाडिया, अमन नागर, हारून सैफी, नन्हे सिद्दीकी, इमरान सिद्दीकी, एड. अबरार अहमद, हाजी जफरुद्दीन, रहीसुद्दीन, उस्मान सैफी, दिलशाद सैफी, विजय गुर्जर, संजीव नागर, वकील सिद्दीकी, साबिर सैफी, शाहिद सैफी, अमन सैफी, जाकिर सैफी, नईम रंगरेज, प्रेमपाल रावल आदि लोग उपस्थित रहे




