GautambudhnagarGreater noida news

सरबजीत सिंह पुनः आईआईए ग्रेटर नोएडा चैप्टर के चेयरमैन हुए नियुक्त

सरबजीत सिंह पुनः आईआईए ग्रेटर नोएडा चैप्टर के चेयरमैन हुए नियुक्त

ग्रेटर नोएडा।इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन (आईआईए ) के राष्ट्रीय अध्यक्ष दिनेश गोयल ने सरबजीत सिंह को वित्तीय वर्ष 2026–27 के लिए पुनः IIA ग्रेटर नोएडा चैप्टर का चेयरमैन नियुक्त किया है।पुनर्नियुक्ति पर सरबजीत सिंह ने आईआईए के राष्ट्रीय नेतृत्व, ग्रेटर नोएडा चैप्टर की संपूर्ण कार्यकारिणी समिति, सभी वरिष्ठ सदस्यों एवं समस्त सदस्यगण के प्रति विश्वास एवं सहयोग के लिए हार्दिक आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि यह दायित्व उनके लिए सम्मान के साथ-साथ उद्योग जगत के प्रति एक महत्वपूर्ण उत्तरदायित्व भी है।उन्होंने कहा कि पिछले कार्यकाल की सभी उपलब्धियाँ कार्यकारिणी समिति, सदस्यगण एवं शासन-प्रशासन के सकारात्मक सहयोग का सामूहिक परिणाम हैं। उन्होंने जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन, गौतमबुद्धनगर प्राधिकरण तथा उद्योगों से जुड़े सभी विभागों के अधिकारियों का भी धन्यवाद ज्ञापित करते हुए विश्वास व्यक्त किया कि आगामी कार्यकाल में भी इसी समन्वय और सहयोग के साथ उद्योग हितों, सदस्य सेवाओं एवं औद्योगिक विकास के लिए और अधिक प्रभावी कार्य किए जाएंगे।उन्होंने आईआईए ग्रेटर नोएडा परिवार से संगठन की गतिविधियों में सक्रिय सहभागिता, रचनात्मक सुझाव एवं सहयोग का आह्वान करते हुए कहा कि “हमारी टीम की एकजुटता ही हमारी सबसे बड़ी शक्ति है। सामूहिक प्रयासों से हम आईआईए ग्रेटर नोएडा चैप्टर को नई ऊँचाइयों तक ले जाने के लिए पूर्णतः प्रतिबद्ध हैं।”

Related Articles

Back to top button