GautambudhnagarGreater noida news

ग्रेटर नोएडा में रालोद का संगठन सुदृढ़ीकरण अभियान तेज, एक सप्ताह में बूथ प्रभारियों की नियुक्ति के निर्देश

ग्रेटर नोएडा में रालोद का संगठन सुदृढ़ीकरण अभियान तेज, एक सप्ताह में बूथ प्रभारियों की नियुक्ति के निर्देश

ग्रेटर नोएडा। राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) के जिला कार्यालय, गौतमबुद्ध नगर में संगठन सुदृढ़ीकरण को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष जनार्दन भाटी ने की।

बैठक को संबोधित करते हुए जिला संयोजक (आरएलडी टीम) सुबोध कुमार ने संगठन के सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को निर्देश दिए कि आगामी एक सप्ताह के भीतर जनपद गौतमबुद्ध नगर की तीनों विधानसभा क्षेत्रों—नोएडा, दादरी और जेवर—के प्रत्येक गांव, कस्बे, वार्ड और सेक्टर में बूथ प्रभारियों की नियुक्ति सुनिश्चित की जाए।उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय, प्रदेश, क्षेत्र, जिला और विधानसभा स्तर के सभी पदाधिकारी अपनी-अपनी जिम्मेदारियों का पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ निर्वहन करें, ताकि जनपद के प्रत्येक बूथ पर संगठन की मजबूत और सक्रिय टीम तैयार की जा सके। उन्होंने जोर देते हुए कहा कि बूथ स्तर पर मजबूत संगठन ही पार्टी की वास्तविक ताकत होता है और यही भविष्य की चुनावी सफलता का आधार बनेगा।बैठक में इस बात पर विशेष बल दिया गया कि “मजबूत बूथ ही मजबूत संगठन की पहचान है और जब बूथ मजबूत होगा, तभी राष्ट्रीय लोकदल और अधिक सशक्त होकर जनता की आवाज बनेगा।” सभी कार्यकर्ताओं ने संगठन द्वारा चलाए जा रहे इस अभियान को निर्धारित समय सीमा के भीतर पूरा करने का संकल्प लिया।बैठक में पूर्व एमएलसी महेश आर्य, इंद्रवीर भाटी, अनीता चौधरी, मनवीर भाटी, हरवीर सिंह तालान, निशांत भाटी, रिजवाना मेवाती, हरिओम भाटी, उमेश भाटी, प्रमोद भाटी, वीरेंद्र पूनिया, चौधरी गजेंद्र सिंह, ओमकार नागर, मनोज चौधरी, सुशील भाटी, अशोक मलिक, चौधरी जबर सिंह, संदीप मलिक, जसवीर भाटी, विनीत भाटी, देवेंद्र राजपूत सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button