GautambudhnagarGreater noida news

49वीं उत्तर प्रदेश राज्य निशानेबाजी प्रतियोगिता में डीडब्ल्यूपीएस के निशानेबाज़ों का शानदार प्रदर्शन

49वीं उत्तर प्रदेश राज्य निशानेबाजी प्रतियोगिता में डीडब्ल्यूपीएस के निशानेबाज़ों का शानदार प्रदर्शन

ग्रेटर नोएडा । दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, ग्रेटर नोएडा के विद्यार्थियों ने डॉ. कर्णी सिंह शूटिंग रेंज, नई दिल्ली में आयोजित 49वीं उत्तर प्रदेश राज्य निशानेबाजी प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया। विद्यालय के 20 विद्यार्थियों ने इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता के लिए क्वालीफाई किया। प्रमुख प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों में अथर्व (360/400) – सब यूथ बालक वर्ग, अंशिका (360/400) – सब यूथ बालिका वर्ग, विराट (355/400) – यूथ बालक वर्ग, ओम (355/400) – यूथ बालक वर्ग तथा आरव (352/400) – सब यूथ बालक वर्ग शामिल रहे। विद्यालय के लिए विशेष गर्व का विषय रहा कि तेजश भाटी ने 338/400 अंक प्राप्त कर स्वर्ण पदक अर्जित किया तथा अपने अदम्य साहस, दृढ़ संकल्प और उत्कृष्ट प्रदर्शन से सभी को प्रेरित किया।

इस अवसर पर विद्यालय की निदेशिका कंचन कुमारी एवं प्रधानाचार्या डॉ. हीमा शर्मा ने विद्यार्थियों की इस उल्लेखनीय उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त करते हुए उनकी लगन, अनुशासन एवं निरंतर अभ्यास की सराहना की। उन्होंने शूटिंग कोच वत्सला के उत्कृष्ट मार्गदर्शन एवं अभिभावकों के सहयोग की भी प्रशंसा करते हुए सभी प्रतिभागियों को आगामी प्रतियोगिताओं के लिए शुभकामनाएँ दीं तथा भविष्य में भी विद्यालय का नाम इसी प्रकार गौरवान्वित करते रहने के लिए प्रेरित किया।

Related Articles

Back to top button