GautambudhnagarGreater noida news

श्री द्रोणाचार्य पीजी कॉलेज, दनकौर में शीतल शरबत वितरण कार्यक्रम का हुआ सफल आयोजन

श्री द्रोणाचार्य पीजी कॉलेज, दनकौर में शीतल शरबत वितरण कार्यक्रम का हुआ सफल आयोजन

दनकौर।– बढ़ती गर्मी को देखते हुए श्री द्रोणाचार्य पीजी कॉलेज, दनकौर में महाविद्यालय के सचिव श्री रजनीकांत अग्रवाल एवं प्राचार्य डॉ. गिरीश कुमार वत्स के दिशा – निर्देशन में छात्र-छात्राओं, शिक्षकगण एवं समस्त स्टाफ के लिए निःशुल्क शीतल शरबत वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।सेवा और सहभागिता की भावना से आयोजित इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य भीषण गर्मी में सभी को राहत प्रदान करना था। कार्यक्रम के दौरान महाविद्यालय परिसर में उत्साह और सकारात्मक माहौल देखने को मिला।महाविद्यालय के सचिव ने बताया कि इस प्रकार के सेवा कार्य समय-समय पर आयोजित किए जाते रहेंगे, जिससे सामाजिक उत्तरदायित्व के साथ-साथ विद्यार्थियों में सेवा भाव भी विकसित हो।कार्यक्रम में प्राचार्य , समस्त प्राध्यापकगण, कर्मचारीगण एवं बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे। सभी ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे अनुकरणीय बताया।

Related Articles

Back to top button