अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर नगर पंचायत में योगासन शिविर
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर नगर पंचायत में योगासन शिविर

ग्रेटर नोएडा। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026 के उपलक्ष्य में उत्तर प्रदेश के जिला गौतम बुद्ध नगर की नगर पंचायत बिलासपुर प्रांगण में नगर पंचायत अध्यक्ष लता चेची के पति संजय भैया चेची के सानिध्य में योग शिविर आयोजित किया गया, जिसमें नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि संजय भैया चेची समेत सभी नगर पंचायत सभासद पत्रकार बंधुओ योगासन की विभिन्न क्रियाएं का प्रदर्शन किया। इस मौके पर चेयरमैन प्रतिनिधि संजय भैया ने कहा कि समग्र सुख समृद्धि के लिए मन मस्तिष्क स्वस्थ होना जरूरी है यह तभी संभव है जब हमारा स्वास्थ्य अच्छा होगा हम सबको स्वस्थ जीवन जीने के लिए योगासन नियमित रूप से करना चाहिए जिससे कि हमारा स्वस्थ स्वस्थ होने के साथ ही हमारा भविष्य भी स्वस्थ बना सके इस मौके पर योग शिक्षक हरि प्रकाश बाबा ने उपस्थित जनों को योग क्रियाएं करवाई।इस मौके पर सभासद अरशद खान, मनीष अग्रवाल, सामाजिक चिंतक व पत्रकार नंद गोपाल वर्मा, सभासद मोहम्मद दानिश अली, प्रधानाचार्य एवं सभासद श्रीमती ममता शर्मा, पूनम, सभासद मीना, सभासद रोहतास, सभासद भूपेंद्र सिंह एवं अतीक पठान उपस्थित रहे।




